लखनऊ पूर्वी विधानसभा में ₹66.55 लाख की लागत से चार विकास कार्यों का शिलान्यास

0
25

लखनऊ। लखनऊ के लोकप्रिय सांसद एवं देश के यशस्वी रक्षा मंत्री Rajnath Singh की प्रेरणा एवं विकासोन्मुखी नीतियों तथा प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के आशीर्वाद एवं कुशल मार्गदर्शन में लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक O. P. Srivastava द्वारा रविवार को त्वरित आर्थिक विकास योजना 2025-26 एवं विधायक निधि की चतुर्थ किश्त 2025-26 के अंतर्गत कुल ₹66.55 लाख की लागत से चार महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।

विधायक ओपी श्रीवास्तव ने त्वरित आर्थिक विकास योजना एवं विधायक निधि की चतुर्थ किश्त के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में किया विकास कार्यों का शिलान्यास

कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ शंकरपुरवा प्रथम वार्ड स्थित जाहिरापुर क्षेत्र की जनता कॉलोनी में हुआ, जहां ₹10.10 लाख की लागत से संगीता देवी के आवास से शिवदेवी सिंह के आवास तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

यह कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन एवं जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवड़ी जी भी उपस्थित रहे।

शंकारपूर्वा प्रथम वार्ड, इंदिरा नगर वार्ड और इंदिरा प्रियदर्शनी वार्ड को मिली विकास कार्यों की सौगात

इसके उपरांत शंकरपुरवा प्रथम वार्ड के अतरौली क्षेत्र में ₹28.44 लाख की लागत से विमलेश गौतम के मकान से वेदव्यास के आवास, सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर, शिव विहार कॉलोनी होते हुए धर्मवीर सिंह के मकान तक कच्ची सड़क पर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही थी।

विधायक निधि की चतुर्थ किश्त 2025-26 के अंतर्गत इन्दिरा नगर वार्ड के ईश्वरपुरी कॉलोनी (सेक्टर-12) स्थित पार्क में ₹16.31 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल मरम्मत, प्लास्टर, रंगाई-पुताई, गेट एवं पाथवे निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्री राममोहन अग्रवाल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त इन्दिरा प्रियदर्शिनी वार्ड स्थित मानस इन्क्लेव कॉलोनी में ₹11.70 लाख की लागत से विवेकानन्द पार्क के सौन्दर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति निरंतर तेज हो रही है। लखनऊ पूर्वी विधानसभा में सड़क, नाली, पार्क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने सभी सम्मानित नागरिकों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।

मुख्य विकास कार्यों का विवरण:
* ₹10.10 लाख – जनता कॉलोनी, जाहिरापुर क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य।
* ₹28.44 लाख – अतरौली क्षेत्र में इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य।
* ₹16.31 लाख – ईश्वरपुरी कॉलोनी पार्क में बाउंड्रीवाल, पाथवे एवं सौन्दर्यीकरण कार्य।
* ₹11.70 लाख – मानस इन्क्लेव स्थित विवेकानन्द पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य।

कुल स्वीकृत लागत : ₹66.55 लाख।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here