ग्रीन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण, यूपी टी-20 लीग की तैयारियों का लिया गया जायजा

0
19

कानपुर। आगामी यूपी टी-20 लीग 2026 के मद्देनजर गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। 14 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित होने वाली लीग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन टाडा ने यूपीसीए पदाधिकारियों के साथ स्टेडियम का दौरा किया।

14 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित होगी यूपी टी-20 लीग 2026

निरीक्षण के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त ने यूपीसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता के साथ स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान लीग के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

सुरक्षा और दर्शक सुविधाओं पर विशेष फोकस, संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन टाडा ने ग्रीन पार्क स्टेडियम का किया निरीक्षण

अधिकारियों ने पवेलियन बालकनी, डायरेक्टर पवेलियन और वीआईपी पवेलियन का निरीक्षण किया। साथ ही दर्शकों की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, निकासी मार्ग तथा वाहनों की पार्किंग संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन टाडा ने यूपीसीए को आश्वस्त किया कि मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाएगी।

यूपीसीए पदाधिकारी रहे मौजूद, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और दर्शक सुविधाओं का लिया गया विस्तृत जायजा

निरीक्षण के दौरान यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, केसीए उपाध्यक्ष संजय तिवारी, अरविंद सिंह, सचिव कौशल कुमार सिंह, अश्विनी कोहली, आशीष सचान, अहमद अली खान (तालिब) तथा पी.एस. नेगी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

14 अगस्त से शुरू होगी यूपी टी-20 लीग

यूपी टी-20 लीग 2026 का आयोजन 14 अगस्त से 6 सितंबर तक किया जाएगा। लीग के सभी मुकाबलों के सफल संचालन के लिए सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here