राष्ट्रीय कैडेट कोर लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में दिनांक 4 जून से 13 जून 2026 तक श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, तिवारी गंज, लखनऊ में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन आज दिनांक 11 जून 2026 को प्रातः योगाभ्यास कराया गया जिसमें कैंप प्रशिक्षण अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने आयुष मंत्रालय द्वारा जारी क्रम के अनुसार अभ्यास कराया, जिसमें ग्रीवा, कटि एवं स्कंध संचालन के साथ खड़े होकर, बैठ कर, पीठ तथा पेट के बल लेट कर करने वाले आसनों का अभ्यास कराया, इसके अतिरिक्त नियमित कक्षा के दौरान अष्टांग योग- यम , नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान ओर समाधि से विस्तृत रूप से परिचित कराया I

रेड ब्रिगेड संस्था द्वारा ऊषा विश्वकर्मा तथा उनकी टीम द्वारा आयोजित आत्मसुरक्षा,कार्यशाला का आज समापन हुआ, जिसमें प्रशिक्षित समस्त कैडेट्स ने आत्म सुरक्षा तकनीक का प्रदर्शन किया, तत्पश्चात सभी को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया I इस अवसर पर अमरेन फाउंडेशन की रेणुका टंडन भी उपस्थित रहीं I

कृत्रिम बुद्धिमता वर्तमान में महत्वपूर्ण है अथवा नहीं- विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का अभी आयोजन किया गया जिसमें कैडेट्स ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में बेबाकी से अपने विचार प्रस्तुत किए I शिविर मे प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप के लिए लखनऊ मुख्यालय की टीम की तैयारी भी कराई जा रही है I













