35वीं वाहिनी पीएसी में भक्तिमय वातावरण में मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

0
48

लखनऊ। 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर लखनऊ के परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की प्रतीक्षा से लेकर मध्यरात्रि में जन्मोत्सव और विधि-विधान से पूजन एवं आरती तक पूरा परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक पीएसी, उत्तर प्रदेश आलोक सिंह रहे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजलाल, पुलिस महानिदेशक रेलवे/जीआरपी उत्तर प्रदेश प्रकाश डी, अपर पुलिस महानिदेशक, पावर कॉरपोरेशन उत्तर प्रदेश डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार,

पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन, लखनऊ डॉ. प्रीतिंदर सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी लखनऊ अनुभाग किरीट राठोड़, पुलिस उपमहानिरीक्षक भवन/कल्याण मोहम्मद इमरान,

35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अमित कुमार तथा सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

जन्माष्टमी के अवसर पर वाहिनी परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई। भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में श्रद्धा एवं उत्साह का रंग भर दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण स्मरण किया।

मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। जन्मोत्सव के उपरांत विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन एवं आरती की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उपदेशों से प्रेरणा लेते हुए धर्म, कर्तव्य, सत्य और कर्मयोग के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर भजन-कीर्तन और श्रद्धा के वातावरण में डूबा रहा।

ये भी पढ़ें : 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here