जयपुर: क्वांटम एसेट मैनेजमेंट कंपनी (क्वांटम एएमसी) ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपने नए कार्यालय की शुरुआत की है। कंपनी का कहना है कि यह विस्तार उत्तर भारत में उसकी उपस्थिति मजबूत करने और तेजी से विकसित हो रही लोकल मार्केट में निवेशकों तथा डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ बेहतर संबंध बनाने की रणनीति का हिस्सा है।
कंपनी के अनुसार, जयपुर उत्तर भारत के प्रमुख बाजारों में से एक है। पर्यटन, रत्न एवं आभूषण, आईटी सेवाएं, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में निरंतर विकास के चलते शहर में निवेश के प्रति लोगों की उत्सुकता बढ़ती दिखाई दे रही है।
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने जयपुर में दर्ज कराई अपनी उपस्थिति, राजस्थान में बढ़ाई अपनी मौजूदगी
राजस्थान देश की तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। राज्य का जीएसडीपी वर्ष 2016-17 के लगभग 8.9 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 18.30 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
बुनियादी ढांचे, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, रिन्यूबल एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और शहरीकरण में लगातार हो रहे निवेश के साथ-साथ दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी), बेहतर रोड कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल पार्क जैसी परियोजनाएं राज्य की आर्थिक विकास को गति दे रही हैं।
31 मार्च, 2026 तक राजस्थान के म्यूचुअल फंड उद्योग का औसत एएयूएम 1,52,704.58 करोड़ रुपये रही, जो देश के कुल म्यूचुअल फंड एएयूएम का लगभग दो प्रतिशत है।
जयपुर कार्यालय के साथ देशभर में क्वांटम एएमसी की शाखाओं की संख्या बढ़कर हुई 14
इनमें जयपुर का एएयूएम 68,335.60 करोड़ रुपये रहा, जो राज्य के कुल एएयूएम का लगभग 44.75 प्रतिशत है। यह आंकड़ा निवेशकों में बढ़ती जागरूकता, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और वित्तीय सलाहकारों की बढ़ती संख्या को दर्शाता है।
31 मई, 2026 तक राजस्थान में म्यूचुअल फंड निवेश का आकार लगभग 1.65 लाख करोड़ रुपये रहा, जो देश की कुल म्यूचुअल फंड परिसंपत्तियों का करीब दो प्रतिशत है। राज्य में इक्विटी आधारित योजनाओं में निवेश लगातार बढ़ रहा है, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें : आधुनिक सुविधाओं के साथ अयोध्या रोड पर बनेगा ‘शालीमार इवारा हाइट्स’
इस अवसर पर क्वांटम एएमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीमांत शुक्ला ने कहा, “राजस्थान शहरीकरण, आधारभूत ढांचे के विकास और बढ़ती वित्तीय जागरूकता के कारण तेज आर्थिक प्रगति कर रहा है। बिज़नेस की बेहतर समझ, संस्कृति और तेजी से बढ़ते निवेश के साथ जयपुर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है।
इस नए कार्यालय के माध्यम से हम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में निवेशकों तथा अपने डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे तथा लंबे निवेश समाधानों को अधिक लोगों तक पहुंचाएंगे।” कंपनी ने बताया कि पिछले एक तिमाही के दौरान उसने तीन नए शहरों में शाखाएं खोली हैं।
जयपुर कार्यालय के शुरू होने के साथ अब देशभर में क्वांटम एएमसी की कुल 14 शाखाएं हो गई हैं, जिससे कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और निवेशकों तक उसकी पहुंच और मजबूत होगी। स्रोत: एमओएसपीआई (MOSPI) एवं एएमएफआई (AMFI)













