डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई का आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर बना महाराजा क्लब

0
40

गुरुग्राम : एयर इंडिया के लॉयल्टी कार्यक्रम महाराजा क्लब और देश के प्रमुख पेशेवर गोल्फ टूर डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (DP World Professional Golf Tour of India – DP World PGTI) ने आज अपनी साझेदारी की घोषणा की।

इसके तहत महाराजा क्लब अगस्त 2026 से अप्रैल 2027 तक डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई का आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर होगा। यह साझेदारी श्रेष्ठता के प्रति प्रतिबद्ध दो प्रतिष्ठित ब्रैंड्स को एक साथ लाती है।

यह यात्रा से आगे बढ़कर अपने सदस्यों को विशेष जीवन शैली अनुभव (lifestyle experiences) उपलब्ध कराने पर महाराजा क्लब के बढ़ते ध्यान को भी दर्शाती है। इस सहयोग के माध्यम से महाराजा क्लब भारत में पेशेवर गोल्फ के विकास में सहयोग देगा और अपने सदस्यों को इस खेल से जुड़ने के विशेष अवसर प्रदान करेगा।

आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर के रूप में महाराजा क्लब, डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के टूर्नामेंट कैलेंडर के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सुगम एवं विश्वसनीय यात्रा व्यवस्था में सहयोग करेगा, जिससे वे अपना पूरा ध्यान अपने प्रदर्शन पर केंद्रित कर सकें।

इस साझेदारी के तहत महाराजा क्लब के सदस्यों को डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई की चयनित प्रतियोगिताओं में विशेष रूप  से तैयार किए गए अनुभवों का लाभ मिलेगा।

इनमें विशिष्ट प्रवेश, प्रीमियम आतिथ्य सुविधाएँ तथा सदस्यों के लिए संवाद और नेटवर्किंग के अवसर शामिल होंगे। यह पहल महाराजा क्लब की भारत के प्रमुख यात्रा और लाइफ स्टाइल लॉयल्टी कार्यक्रमों में स्थिति को और मजबूत करेगी।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने इस सहयोग को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “हम एयर इंडिया के महाराजा क्लब का डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (DP World Professional Golf Tour of India) के आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर के रूप में स्वागत करते हुए प्रसन्न हैं।

जैसे-जैसे टूर अपना विस्तार कर रहा है और भारत में पेशेवर गोल्फ के स्तर को लगातार ऊंचा उठा रहा है, ऐसे में एयर इंडिया जैसे विश्वसनीय और प्रतिष्ठित ब्रांड का हमारे साथ होना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

यह साझेदारी सुनिश्चित करेगी कि हमारे खिलाड़ियों, अधिकारियों और हितधारकों को सुगम यात्रा सुविधा मिले, जिससे वे पूरी तरह प्रदर्शन और उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित कर सकें।”

एयर इंडिया के Chief Commercial Officer निपुण अग्रवाल ने कहा, “हमें डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी कर भारत में गोल्फ के विकास में योगदान देने पर प्रसन्नता है। एयर इंडिया में हम सुगम यात्रा अनुभव उपलब्ध कराते हुए खेल उत्कृष्टता को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़े : वाराणसी में सुनीत चौरसिया का धमाका, डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन में खिताबी हैट्रिक

ये भी पढ़ें : भारत में गोल्फ़ से पर्यटन, निवेश और परिवार की भागीदारी को बढ़ावा मिल सकता है

पूरे सत्र के दौरान डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई प्रतियोगिताओं में एयर इंडिया महाराजा क्लब की प्रमुख ब्रांडिंग और दर्शकों से जुड़ाव बढ़ाने वाली विशेष पहलों के माध्यम से इस साझेदारी को आगे बढ़ाया जाएगा।

अपने व्यापक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से एयर इंडिया, भारत और वैश्विक स्तर पर भारतीय गोल्फ की पहुँच और पहचान बढ़ाने के डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के उद्देश्य को भी सहयोग देगा।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ने पिछले सत्र में 35 करोड़ रुपये से अधिक की कुल पुरस्कार राशि वाले 34 टूर्नामेंट आयोजित कर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की थी। वर्ष 2026 में भी यह गति जारी रही, जब वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड, डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई की अम्ब्रेला पार्टन रबनी।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ने वर्ष 2026 की शुरुआत में शहर आधारित फ्रेंचाइज़ियों वाली टीम प्रतियोगिता ‘72 द लीग’ भी शुरू की। वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में टूर ने 14 टूर्नामेंट आयोजित किए, जिनकी कुल पुरस्कार राशि 14.5 करोड़ रुपये से अधिक रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here