कानपुर सुपरस्टार्स ने आगामी यूपी टी20 लीग 2026 के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टीम 15 अगस्त को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में नोएडा किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि फाइनल 6 सितंबर को होगा। खिलाड़ियों की नीलामी के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक आयुष लालवानी ने टीम को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि प्रबंधन अपनी रणनीति के अनुसार संतुलित टीम बनाने में सफल रहा है।
लालवानी ने कहा, हम नीलामी से बेहद खुश हैं। हमारा लक्ष्य बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडरों के बीच संतुलित टीम तैयार करना था और मुझे लगता है कि हम इसमें सफल रहे हैं। हमारे पास मजबूत और संतुलित टीम है।
उन्होंने कहा कि टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। बल्लेबाजी में समीर रिजवी टीम की बड़ी ताकत होंगे, जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहसिन खान संभालेंगे।
अनुभवी खिलाड़ियों की भूमिका पर उन्होंने बताया, हमारी टीम में कर्ण शर्मा और मोहम्मद अमान जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। अमान भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनका अनुभव और नेतृत्व युवा खिलाड़ियों के विकास में अहम भूमिका निभाएगा और टीम को मजबूती देगा।
यूपीसीए स्पीड हंट पहल की सराहना करते हुए लालवानी ने कहा, यह शानदार पहल है। इससे प्रदेश के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
यूपी टी20 लीग उन्हें बड़ा मंच देती है, जहां से वे आईपीएल और भारतीय टीम तक पहुंचने का सपना पूरा कर सकते हैं। ऐसी पहलें प्रदेश के क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। राज्य स्तरीय टी20 लीगों के महत्व पर उन्होंने कहा, इन लीगों ने खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा की है।
ये भी पढ़ें : स्पीड हंट के स्टार शुभम गौतम पर दांव, नोएडा किंग्स ने तैयार की मजबूत टीम
ये भी पढ़ें : लखनऊ में होने वाले यूपी टी-20 लीग के मैचों के टिकट 49 रुपये से शुरू
ये भी पढ़ें : शंकर महादेवन व जैस्मीन के लाइव परफॉर्मेंस से शुरू होगी यूपी टी-20 लीग
ये भी पढ़ें : यूपीसीए स्पीड हंट के जरिए उभरी तेज गेंदबाजी की नई प्रतिभाएं : राजीव शुक्ला
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग: मिनी ऑक्शन के बाद छहों टीमों के फाइनल स्क्वाड घोषित
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में जमकर हुई धनवर्षा, कर्ण शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग की मिनी नीलामी में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
ये भी पढ़ें : यूपीटी20 सिर्फ लीग नहीं, यूपी की क्रिकेट प्रतिभा का उत्सव : डॉ. संजय कपूर
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग : चौथे सीजन के लिए छहों टीमों का सपोर्ट स्टाफ घोषित
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का शंखनाद, उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज
आईपीएल और भारतीय टीम में अवसर सीमित हैं, लेकिन ऐसे टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्हें विश्वास रहता है कि एक शानदार सीजन उनके लिए बड़े अवसरों के दरवाजे खोल सकता है। यही इन लीगों की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और समर्पण की अपेक्षा जताते हुए कहा, मैं चाहता हूं कि सभी खिलाड़ी पूरी एकाग्रता, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ खेलें। यदि हर खिलाड़ी टीम के लिए अपना शत-प्रतिशत देगा तो अच्छे परिणाम अपने आप मिलेंगे।
कानपुर सुपरस्टार्स टीम:
समीर रिजवी, मोहसिन खान, कर्ण शर्मा, आदर्श सिंह, आकिब खान, विनीत पंवार, शुभम मिश्रा, मोहम्मद अमान, पंकज कुमार, शिवम बंसल, अजय कुमार, यशोवर्धन सिंह, इंजमाम हुसैन, प्रियंशु पांडेय, सत्यम सांगू, अर्जुन कुमार सिंह, सौभाग्य मिश्रा और शक्ति वर्मा













