स्पीड हंट के स्टार शुभम गौतम पर दांव, नोएडा किंग्स ने तैयार की मजबूत टीम

0
54

नोएडा। यूपी टी20 लीग 2026 की नीलामी में नोएडा किंग्स ने अपनी रणनीति के अनुरूप लगभग सभी लक्ष्य हासिल कर लिए। फ्रेंचाइजी के मालिक अनुज शर्मा ने कहा कि यूपीसीए स्पीड हंट से उभरे तेज गेंदबाज शुभम गौतम को टीम में शामिल करना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

14 अगस्त से शुरू होने वाली यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन 24 दिनों तक चलेगा। इसमें 34 मुकाबले लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे।

नीलामी के बाद टीम के मालिक अनुज शर्मा ने कहा कि, “टीम का चयन पूरी योजना के तहत किया गया है।हमने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और ऑलराउंडरों के बीच संतुलन बनाने पर विशेष ध्यान दिया है। अब उम्मीद है कि खिलाड़ी मैदान पर उसी योजना के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में होने वाले यूपी टी-20 लीग के मैचों के टिकट 49 रुपये से शुरू

ये भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद, नई जर्सी संग नया सीजन शुरू करेगी काशी रुद्रास

ये भी पढ़ें : शंकर महादेवन व जैस्मीन के लाइव परफॉर्मेंस से शुरू होगी यूपी टी-20 लीग

ये भी पढ़ें : यूपीसीए स्पीड हंट के जरिए उभरी तेज गेंदबाजी की नई प्रतिभाएं : राजीव शुक्ला

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग: मिनी ऑक्शन के बाद छहों टीमों के फाइनल स्क्वाड घोषित

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में जमकर हुई धनवर्षा, कर्ण शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग की मिनी नीलामी में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

ये भी पढ़ें : यूपीटी20 सिर्फ लीग नहीं, यूपी की क्रिकेट प्रतिभा का उत्सव : डॉ. संजय कपूर

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग : चौथे सीजन के लिए छहों टीमों का सपोर्ट स्टाफ घोषित

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का शंखनाद, उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

उन्होंने आगे कहा कि, “यूपीसीए स्पीड हंट से मिले शुभम गौतम को टीम में शामिल करना हमारी सबसे बड़ी सफलता रही। हमें पहले से अंदाजा था कि कई फ्रेंचाइजी उन पर बोली लगाएंगी। हमने शुभम गौतम और शिवा सिंह दोनों को अपनी प्राथमिकता बनाया था।

शिवा सिंह के लिए हमने अधिक बजट रखा था, लेकिन वह अपेक्षा से कम कीमत में मिल गए। इससे बची राशि की मदद से हम शुभम गौतम को भी 21.50 लाख रुपये में टीम से जोड़ने में सफल रहे।” नोएडा किंग्स ने इस बार अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन तैयार किया है।

टीम ने स्टार ऑलराउंडर प्रशांत वीर को रिटेन किया है, जिन्होंने पिछले सीजन में 320 रन बनाने के साथ आठ विकेट भी लिए थे। वहीं, भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके तेज गेंदबाज नमन तिवारी भी टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

ट्रेड के जरिए शामिल किए गए बल्लेबाज माधव कौशिक टीम के शीर्ष क्रम को मजबूती देंगे, जबकि अंडर-19 विश्व कप विजेता स्पिनर शिवा सिंह स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अनुज शर्मा ने विश्वास जताया कि, “मजबूत और संतुलित टीम के दम पर नोएडा किंग्स इस बार यूपी टी20 लीग के खिताब की प्रबल दावेदार होगी। फिलहाल टीम प्रशिक्षण शिविर की तैयारी में जुटी हुई है।”

टीम : प्रशांत वीर, नमन तिवारी, रवि सिंह, आदित्य शर्मा, कुणाल त्यागी, अनिवेश चौधरी, कार्तिक सिद्धू, माधव कौशिक, अंकित यादव, शौर्य सिंह, शोएब सिद्दीकी, रजत सांसेरवाल, शिवा सिंह, शुभम गौतम, पियूष सिंह, वंश, दीपक राजपूत और सिद्धार्थ चौधरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here