बेंगलुरु ओपन 2026 पावर्ड बाय इंडियनऑयल में खलिन जोशी ने बनाई छह शॉट की बढ़त

0
25

बेंगलुरु : खलिन जोशी ने करियर के सर्वश्रेष्ठ शुरुआती राउंड के बाद चार-अंडर 68 का स्कोर बनाकर कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन (केजीए) में खेले जा रहे एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले बेंगलुरु ओपन 2026 पावर्डबाय इंडियन ऑयल के दूसरे राउंड के बाद अपनी बढ़त छह शॉट की कर ली।

बेंगलुरु के 34 वर्षीय जोशी (61-68), जिन्होंने पहले राउंड में 11-अंडर 61 का स्कोर बनाकर चार शॉट की बढ़त हासिल की थी, ने बादल छाए रहने के बीच ठंडे,बादलों वाला और हवादार दिन में पांच बर्डी और एक बोगी लगाई।

अपने घरेलू कोर्स पर उनका कुल स्कोर 15-अंडर 129 है। जोशी दिन के शुरुआती 16 होल तक बोगी-मुक्त रहे। उन्होंने पार-4 सातवें होल पर राउंड का अपना एक मात्र शॉट गंवाया। इस सत्र में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर तीन खिताब जीत चुके जोशी पिछले सप्ताह नवा रायपुर ओपन जीतकर बेंगलुरु पहुंचे हैं। उन्होंने सप्ताह की शुरुआत रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में सातवें स्थान से की।

स्थानीय युवा खिलाड़ी मनोजएस (65-70) ने दो-अंडर 70 का स्कोर बनाकर नौ-अंडर 135 के साथ दूसरा स्थान बरकरार रखा। अठारह वर्षीय मनोज के उतार-चढ़ाव भरे राउंड में पांच बर्डी, एक बोगी और एक डबल बोगी शामिल रही।

चार खिलाड़ी सात-अंडर 137 के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। इनमें गुरुग्राम के मनुगंडास (69-68), ग्रेटर नोएडा के सप्तक तलवार (67-70), दिल्ली के शौर्य भट्टाचार्य (66-71) और गुरुग्राम के वीर अहलावत (68-69) शामिल हैं।

गंडास 2023 में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई रैंकिंग चैंपियन रहे थे, जबकि तलवार मौजूदा रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में शीर्ष पर हैं। अहलावत ने 2024 में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।

बेंगलुरु के मारीमुथुआर. (67-71) पहले राउंड के बाद संयुक्त चौथे स्थान से छह-अंडर 138 के साथ सातवें स्थान पर आ गए। जोशी अपने एक और दमदार प्रदर्शन और दो राउंड के बाद मजबूत बढ़त से संतुष्ट नजर आए।

जोशी ने कहा, “यह एक और ठोस दिन रहा। शुरुआती दोनों राउंड में मैंने जिस तरह खेला, उससे खुश हूं और अपनी मौजूदा स्थिति से संतुष्ट हूं। अब अंतिम दो दिनों का इंतजार है।” जोशी ने अपने दूसरे राउंड की शुरुआत लगातार दो बर्डी से की और सातवें होल पर दिन की एकमात्र बोगी करने से पहले तीन और बर्डी लगाईं।

उन्होंने कहा, “मैंने शुरुआती दोनों होल पर बर्डी लगाकर शानदार शुरुआत की। सप्ताह की पहली बोगी करने के बाद मैं राउंड का बेहतर समापन करना चाहता था, लेकिन मेरा खेल अब भी अच्छी स्थिति में है।” तेज हवा और अधिक चुनौतीपूर्ण फ्लैग पोजिशन ने पहले राउंड की तुलना में अलग परीक्षा पेश की।

हालांकि, जोशी का मानना था कि परिस्थितियों ने खिलाड़ियों को केजीए को उसके सर्वश्रेष्ठ रूप में अनुभव करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा, “हमें शानदार मौसम मिला, हालांकि तेज हवा और मुश्किल फ्लैग पोजिशन ने कोर्स को रोचक बना दिया।

केजीए मेरा घरेलू कोर्स है और इन परिस्थितियों में पूरे मैदान को इस शानदार स्थल पर खेलने का अनुभव मिलना सुखद है।” अंतिम दो राउंड से पहले छह शॉट की बढ़त रखने वाले जोशी उसी रणनीति को बरकरार रखना चाहते हैं, जिसकी मदद से वह 36 होल के बाद 15-अंडर तक पहुंचे।

इस सप्ताह अपनी थाई गर्लफ्रेंड को कैडी के रूप में साथ लेकर खेल रहे जोशी ने कहा, “मैं फेयरवे और ग्रीन ढूंढना जारी रखना चाहता हूं, बर्डी के अवसर बनाना चाहता हूं और लीडर बोर्ड के शीर्ष पर दबाव कायम रखना चाहता हूं।”

कटएक-ओवर 145 पर निर्धारित हुआ और 132 खिलाड़ियों के मैदान में से 52 ने अंतिम दो राउंड में जगह बनाई।
बेंगलुरु ओपन 2026 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट के शीर्ष 60 खिलाड़ियों के तय होने से पहले आखिरी टूर्नामेंट है।

इस प्रतियोगिता के बाद शीर्ष 60 में रहने वाले खिलाड़ी 2026-27 सत्र के लिए अपने खेलने का अधिकार बरकरार रखेंगे। पांचवें संस्करण के लिए लौट रहे बेंगलुरु ओपन को पावर्ड बाय पार्टनर इंडियन ऑयल तथा इवेंट पार्टनर्स हिल्टन बेंगलुरु एम्बेसी गोल्फ लिंक्स और हिमालयन का सहयोग प्राप्त है।

टूर्नामेंट को डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अम्ब्रेला पार्टनर डीपी वर्ल्ड के साथ टूर पार्टनर्स एचसीएल, अमूल, एक्सिस बैंक, अमृतांजन एनरलाइट, एयर इंडिया महाराजा क्लब, कल्याणी, गोल्फ प्लस मंथली और गोल्फ डिजाइन इंडिया का भी समर्थन प्राप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here