पंजाब एफसी की आईएफए शील्ड टीम में 20 भारतीय खिलाड़ी, चार विदेशी सितारों को जगह

0
25

मोहाली : पंजाब एफसी ने आगामी आईएफए शील्ड 2026-27 टूर्नामेंट के लिए अपनी 24 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस महीने कोलकाता में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में शेरग्रुप II में ईस्ट बंगाल एफसी और कलकत्ता कस्टम्स क्लब के साथ शामिल हैं। पंजाब एफसी अपने अभियान की शुरुआत 27 सितंबर को कलकत्ता कस्टम्स क्लब के खिलाफ करेगा।

पंजाब एफसी के इस सीज़न के नए मुख्य कोच पावलोसडर्मिट्ज़ाकिस ने पदभार संभालने के बाद पहली बार टीम का चयन किया है। उन्होंने एक संतुलित टीम चुनी है, जिसमें 20 भारतीय और चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में नए साइनिंग पैट्रिकजेरार्डबहानाक, डिएगोरापोसो, अल्फ्रेडप्लानासमोया और राफाएल मेसी बूली शामिल हैं।

टीम में अनुभवी वरिष्ठ पेशेवरों के साथ क्लब के अपने सेटअप से उभर रही प्रतिभाओं का बेहतरीन संयोजन देखने को मिलता है। मुख्य कोच को तकनीकी निदेशक जॉर्जियोसएंजेलिडिस और भारतीय सहायक कोच शंकरलालचक्रवर्ती का सहयोग मिलेगा। उनके साथ क्रिस्टोसवोरगियाट्ज़िडिसस्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच और विनय सिंह गोलकीपिंग कोच की भूमिका निभाएंगे।

गोलकीपिंग विभाग में अर्शदीप सिंह अपने वरिष्ठ अनुभव के साथ टीम की रक्षापंक्ति को मजबूती देंगे, जबकि मुहीतशबीर और आयुषदेशवाल भी गोलकीपर के रूप में टीम का हिस्सा हैं। नए साइनिंगपैट्रिकजेरार्डबहानाक के शामिल होने से डिफेंस को मजबूती मिली है। उनके साथ मुहम्मदउवैस, करिशसोरम, नगारिनशाइज़ा, सुरेशमीतेई, मोहम्मदसोहेलखान और बिशुशर्मा रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी संभालेंगे।

खाइमिनथांगल्हुंगडिम, निखिलप्रभु, रिशीकांतामीतेई, अर्शवीरसिंह, मोहम्मद इनाम और मंगलेन्थांगकिपगेन टीम के मिडफील्ड को बहुमुखी प्रतिभा और मजबूती प्रदान करेंगे।

नए विदेशी खिलाड़ी डिएगोरापोसो, अल्फ्रेडप्लानासमोया और राफाएलमेसीबूली अटैकिंग विभाग को मजबूती देंगे। उनके साथ मुहम्मदसुहैल, कोंसमसनाथोईसिंह, बिकाशसिंहसागोलसेम, विशाल यादव और गुरकीरत सिंह टीम के आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आईएफए शील्ड 2026-27 में पंजाब एफसी के ग्रुप II मुकाबले

27 सितंबर 2026: कलकत्ता कस्टम्स क्लब बनाम पंजाब एफसी

समय: दोपहर 3:00 बजे | स्थान: निर्धारित होना बाकी

30 सितंबर 2026: पंजाब एफसी बनाम ईस्ट बंगाल एफसी

समय: दोपहर 3:00 बजे | स्थान: ईस्ट बंगाल एफसी/आर्यन

आईएफएशील्ड 2026-27 के लिए पंजाब एफसी की टीम

गोलकीपर:अर्शदीपसिंह, मुहीतशबीर, आयुषदेशवाल

डिफेंडर:मुहम्मदउवैस, करिशसोरम, नगारिनशाइज़ा, पैट्रिकजेरार्डबहानाक, सुरेशमीतेई, मोहम्मदसोहेलखान, बिशुशर्मा

मिडफील्डर:खाइमिनथांगल्हुंगडिम, निखिलप्रभु, रिशीकांतामीतेई, अर्शवीरसिंह, मोहम्मदइनाम, मंगलेन्थांगकिपगेन

फॉरवर्ड:मुहम्मदसुहैल, कोंसमसनाथोईसिंह, बिकाशसिंहसागोलसेम, डिएगोरापोसो, अल्फ्रेडप्लानासमोया, विशालयादव, राफाएलमेसीबूली, गुरकीरतसिंह

कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ

मुख्य कोच: पावलोसडर्मिट्ज़ाकिस

तकनीकी निदेशक: जॉर्जियोसएंजेलिडिस

भारतीय सहायककोच: शंकरलालचक्रवर्ती

स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच: क्रिस्टोसवोरगियाट्ज़िडिस

गोलकीपिंग कोच: विनयसिंह

टीम डॉक्टर: सिदकढिल्लों

फिजियो थेरेपिस्ट: दिशार्थजैन

टीम मैनेजर: कौस्तवकश्यप

टीम मसाजर: गणेशडालुई

किट एवं उपकरण प्रबंधक: प्रशांतनायडू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here