खेलो इंडिया यूथ गेम्स : बाक्सिंग में रायबरेली की अनामिका यादव को रजत पदक

0
478

लखनऊ: मध्य प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम से खेल रही रायबरेली की अनामिका यादव ने रजत पदक जीता।

भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित मुकाबलों में अनामिका को 57 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में दिल्ली की यशिका टोकस ने 3-2 से हराया जिससे अनामिका को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

इससे पूर्व शुक्रवार को सेमीफाइनल में अनामिका ने पिछली बार के यूथ गेम की स्वर्ण पदक विजेता को 5-0 से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया था।

ये भी पढ़ें : खेलो इंडिया यूथ गेम्स : लखनऊ के दिव्यांश ने बालक एकल टेबल टेनिस में जीता रजत पदक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here