लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट अकादमी के आमंत्रण पर नेपाल की प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी सुदूरपश्चिम रॉयल्स प्रा. लि. की टीम लखनऊ पहुँची, जहाँ उसका भव्य स्वागत किया गया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में अपनी पहचान रखने वाले श्री जगत टमटा जी के नेतृत्व में नेपाल की 25 सदस्यीय टीम लखनऊ पहुँची है। होटल में लखनऊ क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजक सचिव अरशी रजा ने श्री जगत टमटा जी को बुके भेंट कर लखनऊ की सरजमीं पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अकादमी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर नीरज जैन ने नेपाल टीम के कोच जय टमटा को गेस्ट ऑफ ऑनर की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस एक्सचेंज सीरीज के अंतर्गत लखनऊ क्रिकेट अकादमी और नेपाल के बीच 13 से 16 अक्टूबर 2026 तक 3 T20 डे-नाइट मैचों का आयोजन किया जाएगा।
नेपाल से लखनऊ आई टीम इस प्रकार है:
मुख्य कोच – जगत टमटा, देव नारायण झा, सुनील थापा, बिनोद भंडारी, अभिनाश बोहरा, हेमंत धामी, मिलन बोहरा, दीपक बोहरा, हिकमत महारा, टेक रावत, अनिल खरेल, आयुब चंद, सचिन भट्टा, सोलन श्रेष्ठ, सौरव अधिकारी, बिनेश पौडेल सहित 6 डेवलपमेंट स्क्वाड के खिलाड़ी एवं सपोर्टिंग स्टाफ (फिजियो, S&C कोच, एनालिस्ट)।
आयोजक सचिव अरशी रजा ने बताया कि इस श्रृंखला का उद्देश्य दोनों देशों के युवा खिलाड़ियों को एक-दूसरे के साथ खेलने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव साझा करने का अवसर देना है।













