ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया स्थापना संबंधी प्रशिक्षण

0
24

लखनऊ। महानिदेशक,दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान,लखनऊ, एवं आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश की प्रेरणा एवं निर्देशन में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशासनिक व विधिक दक्षता संवर्धन हेतु एक दिवसीय स्थापना संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

जवाहर भवन स्थित आयुक्त, ग्राम्य विकास लखनऊ, के 10 वाँ तल सभागार कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।

उद्घाटन सत्र में नेहा बन्धु अपर आयुक्त (वी.बी.-जी राम जी), जंग बहादुर यादव,संयुक्त आयुक्त ,प्रशासन ,उपायुक्त राकेश रंजन , ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश, एवं एस.आई.आर.डी. के अनुज श्रीवास्तव उपनिदेशक, रमेश चन्द्र शुक्ला वरिष्ट सलाहकार , डॉ.राज किशोर ,सहायक निदेशक/सत्र निदेशक, एस.आई.आर.डी. संस्थान,की प्रशिक्षण टीम तथा सभी प्रतिभागी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दिनभर चले इस सघन प्रशिक्षण सत्र में विभागीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रथम सत्र में सेवानिवृत्त विशेष सचिव डी.पी. सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1956 तथा उ.प्र. सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के विभिन्न प्राविधानों पर प्रकाश डाला।

इसके साथ ही उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों (कोर्ट केसेस) से संबंधित शासकीय प्रक्रियाओं, प्रति शपथ पत्र, प्रत्युत्तर शपथ पत्र, स्थगन आवेदन, कैविएट, शीघ्र सुनवाई आवेदन एवं अनुपालन शपथ पत्र तैयार करने की विधिक बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

तद्पश्चात, सेवानिवृत्त अपर निदेशक नरेन्द्र भूषण ने वाद से संबंधित अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव एवं वित्तीय प्रबंधन के महत्वपूर्ण आयामों पर अपने विचार साझा किए। अंतिम विषयगत सत्र में सेवानिवृत्त लेखा परीक्षा अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अवकाश नियम एवं यात्रा भत्ता नियम , वेतन एवं पेंशन निर्धारण संबंधी प्रक्रियाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में आयोजित सभी प्रशिक्षण सत्रों का मूल्यांकन किया गया, जहाँ अधिकारियों ने व्यक्त किया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण विभागीय दक्षता, सुगमता और त्वरित निस्तारण में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

समापन अवसर पर सुश्री नेहा बन्धु अपर आयुक्त (वी.बी.-जी राम जी), जंग बहादुर यादव,संयुक्त आयुक्त प्रशासन उपायुक्त राकेश रंजन , ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश, अनुज श्रीवास्तव उपनिदेशक, रमेश चन्द्र शुक्ला वरिष्ट सलाहकार , डॉ.राज किशोर ,सहायक निदेशक/सत्र निदेशक, डॉ.शिव बचन यादव, ज्येष्ठ अनुदेशक, धर्मेन्द्र कुमार, डॉ.अलका शर्मा, इं. मोहित यादव ,संकाय सदस्य ,दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ एवं प्रशिक्षण टीम तथा सभी प्रतिभागी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में अनुज श्रीवास्तव उपनिदेशक एस.आई आर.डी.ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here