नवरात्रि के अवसर पर आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी ‘नारीशक्ति’ पहल के तहत वित्त वर्ष 2027 के अंत तक देशभर में 20,000 महिला एडवाइजर जोड़ने की योजना की घोषणा की है।
· कंपनी के एजेंसी कारोबार में महिला एडवाइजर की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत
30 सितंबर, 2026 तक कंपनी से 78,000 से अधिक महिला एडवाइजर जुड़ी थीं, जिनका कंपनी के एजेंसी कारोबार में 45 प्रतिशत योगदान है। यह घोषणा कंपनी की ‘नारीशक्ति’ पहल के दो साल पूरे होने के अवसर पर की गई है।
· 30 सितंबर, 2026 तक कंपनी से जुड़ीं 78,000 से अधिक महिला एडवाइजर
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर अमीश बैंकर ने कहा, “आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस में हमारा दृढ़ विश्वास है कि प्रतिभा का कोई लिंग नहीं होता। जहां हम अपने पुरुष बीमा एडवाइजर के प्रदर्शन में लगातार सुधार देख रहे हैं, वहीं हमारी महिला एडवाइजर भी ग्राहकों की जरूरतों को समझने और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं।
महत्वपूर्ण बात यह है कि कंपनी के कुल एडवाइजर में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 32 प्रतिशत है, लेकिन 30 सितंबर, 2026 तक उन्होंने कंपनी के एजेंसी कारोबार में लगभग 45 प्रतिशत योगदान दिया है। बेंगलुरु, केरल और मुंबई जैसे क्षेत्रों में महिला एडवाइजर की हिस्सेदारी एजेंसी कारोबार में 50 प्रतिशत से भी अधिक रही है।
· 30 सितंबर, 2026 तक 500 से अधिक महिला एडवाइजर ने एमडीआरटी के लिए किया क्वालिफाई
हमारी महिला एडवाइजर अलग-अलग पृष्ठभूमि से आती हैं। इनमें गृहिणियां, नौकरीपेशा महिलाएं और कारोबारी महिलाएं शामिल हैं। उनमें एक मैनेजर की तरह कई काम एक साथ संभालने, सलाहकार की तरह समस्याओं का समाधान निकालने और बैंकर की तरह पैसों का प्रबंधन करने की क्षमता होती है।
भारतीय महिलाओं में दूसरों की भावनाओं को समझने और समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकालने की स्वाभाविक क्षमता होती है। इससे वे ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ पाती हैं, उनके लिए सही समाधान चुनती हैं और पॉलिसी बेचने के बाद भी उनके साथ भरोसेमंद रिश्ता बनाए रखती हैं। उनकी भावनात्मक समझ, सामाजिक सक्रियता, प्रतिबद्धता, वफादारी और परिवारों को सुरक्षित रखने की सोच बीमा कारोबार में बेहद अहम है।
इसी सोच के साथ हमने दो साल पहले ‘नारीशक्ति’ पहल शुरू की थी। इसका उद्देश्य जरूरी प्रशिक्षण और सहयोग देकर देशभर की महिला एडवाइजर को सशक्त बनाना और उनकी क्षमताओं को सामने लाना है। नवरात्रि अधिक महिलाओं को हमारी नारीशक्ति टीम से जोड़ने का उपयुक्त अवसर है। हम उन्हें जरूरी कौशल प्रदान करना चाहते हैं, ताकि वे वर्ष 2047 तक सभी के लिए बीमा के सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।”
30 सितंबर, 2026 तक कंपनी की 47 प्रतिशत महिला एडवाइजर 10 साल से अधिक समय से आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस से जुड़ी हुई थीं। इसके अलावा, कंपनी की 500 से अधिक महिला एडवाइजर ने मिलियन डॉलर राउंड टेबल (एमडीआरटी) के लिए क्वालिफाई किया है। एमडीआरटी जीवन बीमा एजेंटों और वित्तीय सेवा क्षेत्र के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पेशेवरों का एक स्वतंत्र वैश्विक संगठन है।













