लखनऊ। उत्तर प्रदेश खेल विभाग की ओर से ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल पर उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के मुख्य गेट पर आयोजित विशाल भंडारे पर बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे की शुरुआत पूजा अर्चना के बाद हुई जिसमें खेल निदेशक डा.आरपी सिंह व उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किए।
इस अवसर पर उप निदेशक (प्रशासन) संतोष उपाध्याय, उप निदेशक (खेल) श्याम सुंदर मिश्रा, लेखाधिकारी लवी मिश्रा, सहायक लेखाधिकारी संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रसाद वितरण में सहयोग प्रदान किया।
ये भी पढ़ें : भक्ति धाम मंदिर में महिला समूह के भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
ये भी पढ़ें : पांचवें बड़े मंगल पर हैंडबॉल खिलाड़ियों के भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ये भी पढ़ें : अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद













