लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित भक्ति धाम मंदिर में बड़े मंगल के पावन अवसर पर कॉलोनी महिला समूह द्वारा आठवें वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
महिला समूह द्वारा यह सेवा कार्य वर्ष 2018 से निरंतर किया जा रहा है।
कोरोना काल जैसी विषम परिस्थितियों में भी भंडारे का आयोजन जारी रहा और सेवा की यह परंपरा बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ती रही। भंडारे में बूंदी, सब्जी-पूरी एवं छोला-चावल के प्रसाद का वितरण किया गया।
श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर प्रियंका सिंघल, आकांक्षा सिंघल, रीना सिंघल, घनश्याम सिंघल, अमरदीप, मनीष, न्याशा गोयल, कृदाय गोयल, सौरव एवं अमरीश सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे तथा सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ये भी पढ़ें : अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद













