जयपुर: क्वांटम एसेट मैनेजमेंट कंपनी (क्वांटम एएमसी) ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपने नए कार्यालय की शुरुआत की है। कंपनी का कहना है कि यह विस्तार उत्तर भारत में उसकी उपस्थिति मजबूत करने और तेजी से विकसित हो रही लोकल मार्केट में निवेशकों तथा डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ बेहतर संबंध बनाने की रणनीति का हिस्सा है।
उत्तर भारत में निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूटर तक पहुंच मजबूत करने की दिशा में बढ़ाया महत्वपूर्ण कदम
कंपनी के अनुसार, जयपुर उत्तर भारत के प्रमुख बाजारों में से एक है। पर्यटन, रत्न एवं आभूषण, आईटी सेवाएं, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में निरंतर विकास के चलते शहर में निवेश के प्रति लोगों की उत्सुकता बढ़ती दिखाई दे रही है।
जयपुर कार्यालय के साथ देशभर में क्वांटम एएमसी की शाखाओं की संख्या बढ़कर हुई 14
राजस्थान देश की तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। राज्य का जीएसडीपी वर्ष 2016-17 के लगभग 8.9 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 18.30 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
बुनियादी ढांचे, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, रिन्यूबल एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और शहरीकरण में लगातार हो रहे निवेश के साथ-साथ दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी), बेहतर रोड कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल पार्क जैसी परियोजनाएं राज्य की आर्थिक विकास को गति दे रही हैं।
31 मार्च, 2026 तक राजस्थान के म्यूचुअल फंड उद्योग का औसत एएयूएम 1,52,704.58 करोड़ रुपये रही, जो देश के कुल म्यूचुअल फंड एएयूएम का लगभग दो प्रतिशत है। इनमें जयपुर का एएयूएम 68,335.60 करोड़ रुपये रहा, जो राज्य के कुल एएयूएम का लगभग 44.75 प्रतिशत है। यह आंकड़ा निवेशकों में बढ़ती जागरूकता, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और वित्तीय सलाहकारों की बढ़ती संख्या को दर्शाता है।
31 मई, 2026 तक राजस्थान में म्यूचुअल फंड निवेश का आकार लगभग 1.65 लाख करोड़ रुपये रहा, जो देश की कुल म्यूचुअल फंड परिसंपत्तियों का करीब दो प्रतिशत है। राज्य में इक्विटी आधारित योजनाओं में निवेश लगातार बढ़ रहा है, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।
इस अवसर पर क्वांटम एएमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीमांत शुक्ला ने कहा, “राजस्थान शहरीकरण, आधारभूत ढांचे के विकास और बढ़ती वित्तीय जागरूकता के कारण तेज आर्थिक प्रगति कर रहा है। बिज़नेस की बेहतर समझ, संस्कृति और तेजी से बढ़ते निवेश के साथ जयपुर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है।
इस नए कार्यालय के माध्यम से हम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में निवेशकों तथा अपने डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे तथा लंबे निवेश समाधानों को अधिक लोगों तक पहुंचाएंगे।” कंपनी ने बताया कि पिछले एक तिमाही के दौरान उसने तीन नए शहरों में शाखाएं खोली हैं।
जयपुर कार्यालय के शुरू होने के साथ अब देशभर में क्वांटम एएमसी की कुल 14 शाखाएं हो गई हैं, जिससे कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और निवेशकों तक उसकी पहुंच और मजबूत होगी।
स्रोत: एमओएसपीआई (MOSPI) एवं एएमएफआई (AMFI)
क्वांटम म्यूचुअल फंड के बारे में
वर्ष 2006 में स्थापित क्वांटम म्यूचुअल फंड पारदर्शिता, ईमानदारी और शोध-आधारित निवेश दर्शन पर आधारित है। कंपनी अपने प्रायोजक क्वांटम एडवाइजर्स की अनुसंधान-समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए मूल्य-आधारित और अनुशासित निवेश रणनीति अपनाती है।पिछले दो दशकों से कंपनी का उद्देश्य निवेशकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना रहा है।
क्वांटम म्यूचुअल फंड अल्पकालिक बाजार रुझानों के बजाय शोध-आधारित निवेश दृष्टिकोण पर विश्वास करता है, ताकि निवेशकों की वर्तमान बचत को भविष्य की संपत्ति में बदला जा सके।
कंपनी की निवेश प्रक्रिया People, Philosophy, Process और Predictable Outcomes जैसे चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। पिछले 20 वर्षों में कंपनी ने निवेशकों, वितरण साझेदारों और कर्मचारियों के साथ मजबूत साझेदारी की संस्कृति विकसित की है। अपनी पारदर्शी कार्यशैली, अनुशासित निवेश रणनीति और निवेशकों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण क्वांटम म्यूचुअल फंड आज भी निवेशकों की पसंद बना हुआ है।
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश करने से पहले सभी योजना संबंधी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।











