बारिश ने रोका मैच, फिर आरसीबी के खिलाफ मिशेल मार्श ने संभाली एलएसजी की पारी

0
24
@IPL

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में गुरुवार को बारिश ने शुरुआती रोमांच पर ब्रेक लगा दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने तेज शुरुआत की ही थी कि अचानक हुई बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद बारिश थमने पर मुकाबला दोबारा शुरू कर दिया गया।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की ओर से मिशेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने पारी की शुरुआत की।

टीम ने 1.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए थे, तभी बारिश शुरू हो गई और खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा। बारिश के दौरान दर्शक दीर्घाओं में मौजूद क्रिकेट प्रेमी अपनी सीटों पर डटे रहे और मौसम साफ होने का इंतजार करते नजर आए।

बारिश रुकने के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ और लखनऊ के बल्लेबाजों ने संभलकर रन गति आगे बढ़ाई। समाचार लिखे जाने तक एलएसजी ने तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 27 रन बना लिए थे। मिशेल मार्श 19 और अर्शिन कुलकर्णी 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

@IPL

आरसीबी की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने डाला। अपना 200वां आईपीएल मैच खेल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने शानदार लाइन और लेंथ के साथ सिर्फ पांच रन दिए। उनके ओवर में कोई चौका नहीं लगा और सभी रन सिंगल व डबल से आए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में इनस्विंग और आउटस्विंग दोनों का बेहतरीन इस्तेमाल किया।

मुकाबले से पहले आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि टीम पिच का फायदा उठाते हुए लखनऊ को कम स्कोर पर रोकना चाहेगी। वहीं एलएसजी कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि टीम में कुछ बदलाव चोटों की वजह से किए गए हैं, लेकिन उनका फोकस स्पष्ट रणनीति के साथ खेलने पर है।

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है। लगातार हार के बाद दबाव में चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स जहां वापसी की कोशिश में है, वहीं आरसीबी जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड

लखनऊ सुपर जायंट्स :  मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव

ये भी पढ़ें : आरसीबी की नजर टॉप पर, एलएसजी की डूबती नैया को किनारे की तलाश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here