सुरेश चंद्र त्रिपाठी मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 14 मई से

0
18

लखनऊ। स्वराज कल्याण सेवा संस्थान द्वारा सुरेश चंद्र त्रिपाठी मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का आयोजन 14 से 17 मई 2026 तक मिनी स्टेडियम, विनय खंड, गोमती नगर में किया जाएगा।

लखनऊ की बैडमिंटन की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित टूर्नामेंट में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 में बालक व बालिका एकल के साथ पुरुष व महिला एकल और पुरुष युगल की स्पर्धाएं होंगी। इसमें विजेता व उपविजेताओं के मध्य एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि का वितरण होगा।

आयोजन सचिव संजय त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में लगभग 500 शटलरों के भाग लेने की संभावना है। टूर्नामेंट में वेटरन (35+, 40+, 45+, 50+, 55+) वर्ग में पुरुष युगल स्पर्धाओं का भी आयोजन होगा जिसके विजेता व उपविजेता को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि रामू रैकेट गटिंग सेंटर, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दे सकते है जबकि फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित इस टूर्नामेंट में प्रतिभागियों को आयु प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। टूर्नामेंट के आयोजन सदस्य अंकित पटेल (राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी) और टेक्निकल कोआर्डिनेटर प्रवीण राज बनाए गए है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल न: 9335292093 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here