सरोजनीनगर : भारत का उभरता नया लाइफस्टाइल कैपिटल – डा॰ राजेश्वर सिंह

0
20

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र आज विकास, आधुनिक जीवनशैली, खेल, संस्कृति और मनोरंजन का एक सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में ऐसी अनेक पहलें और परियोजनाएं साकार हुई हैं, जिन्होंने सरोजनीनगर को केवल एक आवासीय क्षेत्र नहीं बल्कि युवाओं, परिवारों, खिलाड़ियों, कलाकारों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया है।

डा॰ राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना सरोजनीनगर

खेलों के क्षेत्र में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम ने सरोजनीनगर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। आईपीएल एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिली है। वहीं, अवध इंडोर स्पोर्ट्स एंड रिजॉर्ट सेंटर जैसे आधुनिक खेल परिसरों ने युवाओं को बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फिटनेस और अन्य खेल गतिविधियों के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

सरोजनीनगर को Sports, Culture और Entertainment Capital बनाने की दिशा में अग्रसर डॉ. राजेश्वर सिंह

मनोरंजन और आधुनिक जीवनशैली के क्षेत्र में फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, फीनिक्स पलासियो, एमराल्ड मॉल, लुलु मॉल तथा अन्य आधुनिक व्यावसायिक केंद्रों ने सरोजनीनगर को प्रदेश के प्रमुख रिटेल और मनोरंजन गंतव्यों में स्थापित किया है। इन केंद्रों ने स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और नागरिक सुविधाओं को भी नई गति प्रदान की है।

युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘युवा उत्सव’ ने सरोजनीनगर को सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाया है। प्रसिद्ध कलाकार यो यो हनी सिंह की प्रस्तुति वाले कार्यक्रम में 35 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को “Say No To Drugs” का संदेश देते हुए मनोरंजन को सामाजिक जागरूकता से जोड़ा गया।

डॉ. राजेश्वर सिंह की दूरदृष्टि से सरोजनीनगर बना आधुनिक जीवनशैली और अवसरों का नया केंद्र

धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने के लिए आयोजित ‘धर्म उत्सव’ में सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति ने 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की। वहीं ‘श्याम रथ’ पहल के माध्यम से धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक आस्था को नई दिशा मिली।

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के लिए ‘युवा उत्सव 2.0’ के अंतर्गत #NetZeroSarojiniNagar2040 अभियान का शुभारंभ किया गया। अभिनेता संजय दत्त की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जिम्मेदार मतदान और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

“युवा उत्सव” के माध्यम से सांस्कृतिक गौरव और आधुनिक विकास का मॉडल बना सरोजनीनगर: डा॰ राजेश्वर सिंह

संस्कृति, साहित्य और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने के लिए ‘तेरी मिट्टी – Celebrating Tiranga’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध कवि एवं गीतकार मनोज मुंतशिर तथा लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त कवयित्री अनामिका जैन अम्बर सहित अनेक साहित्यकारों एवं कलाकारों के कार्यक्रमों ने भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और विरासत को नई पहचान दी।

अवध शिल्प ग्राम, स्मृति उपवन तथा अन्य सांस्कृतिक स्थलों के माध्यम से स्थानीय कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य भी निरंतर जारी है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर का विकास केवल आधारभूत संरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य एक ऐसा आधुनिक, समृद्ध, सांस्कृतिक रूप से जागरूक और अवसरों से परिपूर्ण समाज निर्मित करना है, जहां खेल, संस्कृति, पर्यावरण, मनोरंजन और रोजगार के नए आयाम स्थापित हों।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में सरोजनीनगर को उत्तर प्रदेश के सबसे विकसित, जीवंत और आकर्षक क्षेत्रों में शामिल करने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरोजनीनगर आज विकास, संस्कृति, खेल, मनोरंजन और आधुनिक जीवनशैली के समन्वय का एक सफल मॉडल बनकर प्रदेश के सामने नई पहचान स्थापित कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here