लखनऊ। एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो पर सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया है। इसके तहत ग्राहक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के आधार पर सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के लिए पूरी तरह डिजिटल तरीके से आवेदन कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राहक करीब 10 मिनट में कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
इस डिजिटल प्रक्रिया का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने किया। इस अवसर पर एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी कुमार तिवारी और एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ सलिला पांडे मौजूद रहीं।
एसबीआई योनो के जरिए ग्राहक चार सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें एसबीआई कार्ड एलीट, एसबीआई कार्ड प्राइम, सिंपलीक्लिक एसबीआई कार्ड और सिंपलीसेव एसबीआई कार्ड शामिल हैं।
एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट रखने वाले ग्राहकों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और इसमें कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होगी।
एसबीआई कार्ड के मुताबिक, इस पहल के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट की सुरक्षा को क्रेडिट कार्ड की सुविधा और उससे मिलने वाले लाभों के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि इससे उन ग्राहकों को भी औपचारिक क्रेडिट व्यवस्था से जुड़ने का अवसर मिल सकता है, जो अपना क्रेडिट प्रोफाइल बनाना या उसे मजबूत करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : ‘जॉली’ और ‘पॉली’ के रूप में एसबीआई लाइफ से जुड़े ऋषभ पंत–रवींद्र जडेजा
एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ सलिला पांडे ने कहा कि नई डिजिटल प्रक्रिया के जरिए ग्राहक बिना कागजी कार्रवाई के सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि एसबीआई योनो पर उपलब्ध क्रेडिट कार्ड की रेंज ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार कार्ड चुनने का विकल्प देती है।
उन्होंने कहा कि एसबीआई कार्ड लगातार डिजिटल समाधानों के जरिए ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। नई सुविधा के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट रखने वाले ग्राहक कुछ ही मिनटों में अपने एफडी पर आधारित सिक्योर्ड क्रेडिट का












