शैल बाला मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता : पवन व मेधांश को पांचवें राउंड के बाद संयुक्त बढ़त

0
638

लखनऊ। पवन बाथम व मेधांश सक्सेना ने स्थानीय शिवाजी मार्ग स्थित प्रिसिशन चैस अकादमी में खेली जा रही 7वीं शैल बाला मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता के पांचवे राउंड के बाद 5-5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की है।

पांचवे राउंड में पहले बोर्ड पर पवन बाथम और युवा लक्ष्य निगम के मध्य सिसिलियन पेलीकान वैरियषन में बाजी खेली गयी जिसमें अनुभवी पवन ने समय के दबाव में लक्ष्य द्वारा की गयी गलती का लाभ उठाते हुए 39 चालों में जीत से पूरे अंक हासिल किए।

दूसरे बोर्ड पर मेधांश ने शनि कुमार सोनी के खिलाफ सिसिलियन डिफेंस में बेहतरीन आक्रामक खेल दिखाते हुए मात्र 24 चालों में जीत हासिल की। तीसरे बोर्ड पर अर्जुन सिंह ने अभीष्ट खरे को 33 चालों में मात दी।

ये भी पढ़ें : शैल बाला मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता : पवन, मेधांश एवं लक्ष्य को संयुक्त बढ़त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here