शौर्य भट्टाचार्य ने विश्व समुद्र प्रेजेंट्स कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप पावर्ड बाय नालको में बनाई दो शॉट की बढ़त

0
24

ग्रेटर नोएडा: शौर्य भट्टाचार्य ने ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ एंड स्पा रिजॉर्ट में खेले जा रहे दो करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले विश्व समुद्र प्रेजेंट्स कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप पावर्ड बाय नालको के पहले राउंड में छह-अंडर 66 का स्कोर बनाकर दो शॉट की बढ़त हासिल की।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर तीन खिताब जीत चुके 23 वर्षीय भट्टाचार्य ने सात बर्डी बनाईं और दिन की अपनी एकमात्र बोगी पार-4 आठवें होल पर की।

भट्टाचार्य ने रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में 14वें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट की शुरुआत की। वह इस सत्र में एक और खिताब जीतने के करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने फरवरी में डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप 2026 पावर्ड बाय अर्बाना और अगस्त में कोलार ओपन 2026 प्रेजेंटेड बाय जियोन हिल्स गोल्फ काउंटी में संयुक्त उपविजेता स्थान हासिल किया था।

डीपी वर्ल्ड टूर पर दो बार के विजेता चंडीगढ़ के शुभांकर शर्मा चार-अंडर 68 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उनके राउंड में पार-5 12वें होल पर एक ईगल, तीन बर्डी और एक बोगी शामिल रही। शुभांकर ने अप्रैल में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के बोल्डर्स क्लासिक का खिताब जीतकर पेशेवर स्तर पर आठ वर्ष का खिताबी इंतजार समाप्त किया था।

बांग्लादेश के जमाल हुसैन, गुरुग्राम के ध्रुव श्योराण और बेंगलुरु के मनोज एस ने दो-अंडर 70 के समान स्कोर बनाकर संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया। जमाल ने तीन बर्डी और एक बोगी बनाई, जबकि श्योराण ने छह बर्डी और चार बोगी दर्ज कीं।

मनोज के राउंड में पांच बर्डी और तीन बोगी शामिल रहीं। शौर्य ने शुरुआती दोनों होल पर बर्डी बनाकर जल्द ही लय हासिल कर ली। इसके बाद सटीक अप्रोच शॉट और धैर्यपूर्ण कोर्स प्रबंधन के दम पर उन्होंने अपनी लय बनाए रखी।

शौर्य ने कहा, “पहले दो होल पर बर्डी से मिली मजबूत शुरुआत ने मुझे राउंड में सहज होने में मदद की। इसके बाद मैं लगातार ग्रीन हिट करता रहा और धैर्य बनाए रखा। एकमात्र बोगी निराशाजनक रही, लेकिन मैंने कुछ महत्वपूर्ण पट सफल किए।” अंतिम होल पर लंबा बर्डी पट सफल कर उन्होंने 66 के शानदार राउंड का समापन किया और अपनी बढ़त दो शॉट की कर ली।

उन्होंने कहा, “अंतिम होल का पट बोनस जैसा था। मुझे पता था कि दिन लंबा होने वाला है, इसलिए शांत रहना, विचारों को नियंत्रित रखना और एक समय में केवल अगले शॉट पर ध्यान देना महत्वपूर्ण था।” टूर्नामेंट के विशिष्ट प्रो-एम प्रारूप में सभी चार राउंड के दौरान एमेच्योर खिलाड़ी पेशेवरों के साथ खेल रहे हैं। लंबे खेल कार्यक्रम के कारण मैदान के कुछ खिलाड़ियों को फ्लडलाइट में भी खेलना पड़ा।

शौर्य ने कहा, “यह प्रारूप काफी दिलचस्प है क्योंकि हम एमेच्योर खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं। अधिक समूह होने के कारण दिन भी लंबा हो जाता है। फ्लडलाइट में खेलने के लिए भी कुछ तालमेल बैठाना पड़ता है, लेकिन मैंने कुछ सप्ताह पहले इसी कोर्स पर ऐसी ही परिस्थितियों में एक टूर्नामेंट खेला था। उस अनुभव ने मुझे जल्दी ढलने में मदद की।

“परिस्थितियां सभी के लिए समान थीं। मैंने ग्रीन हिट करने, अवसर बनाने और पूरे राउंड में स्थिर लय बनाए रखने पर ध्यान दिया।” रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में शीर्ष पर चल रहे सप्तक तलवार ने तीन-ओवर 75 से शुरुआत की और वह संयुक्त 36वें स्थान पर रहे।

टूर्नामेंट को प्रेज़ेंटिंग पार्टनर विश्व समुद्र—तेजी से विकसित हो रहा एक वैश्विक व्यावसायिक समूह, पावर्ड बाय पार्टनर नालको—भारत की प्रमुख एल्युमिनियम कंपनियों में से एक, इवेंट पार्टनर्स एपीएल अपोलो स्टील पाइप्स, हिमालयन और पावरएड तथा ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स ज़ी5 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स का सहयोग प्राप्त है।

इसके अलावा, डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के टाइटल एवं आधिकारिक अम्ब्रेला पार्टनर डीपी वर्ल्ड तथा टूर पार्टनर्स एचसीएल ग्रुप, एक्सिस बैंक, अमूल, अमृतांजन एनरलाइट, एयर इंडिया महाराजा क्लब, कल्याणी, गोल्फ प्लस मंथली और गोल्फ डिजाइन इंडिया भी टूर्नामेंट से जुड़े हैं।

बुधवार को प्रो-एम टूर्नामेंट प्रोफेशनल शौर्यभट्टाचार्य और एमेच्योर डॉ. हमीदी की टीम ने जीता। उनका स्कोर 44 स्टेबल फोर्ड पॉइंट्स था और उन्होंने काउंटबैक के आधार पर जीत हासिल की।

डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) के बारे में:

डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया भारत में पुरुषों के प्रोफेशनल गोल्फ की आधिकारिक नियामक और टूर्नामेंटों को स्वीकृति प्रदान करने वाली संस्था है। यह ‘इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन’ और ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ पीजीए टूर्स’ की मान्यता प्राप्त सदस्य है।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई की डीपी वर्ल्ड टूर (यूरोपियन टूर) के साथ रणनीतिक साझेदारी भी है। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के टूर्नामेंटों में ‘ऑफिशियल वर्ल्ड गोल्फ रैंकिंग’ (ओडब्ल्यूजीआर) अंक दिए जाते हैं।

वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड, डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई की टाइटल पार्टनर और आधिकारिक अम्ब्रेला पार्टनर है। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई का नेतृत्व इसके अध्यक्ष पद्म भूषण श्री कपिल देव करते हैं, जो भारतीय खेल जगत की एक प्रतिष्ठित हस्ती हैं और देशभर के खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों को लगातार प्रेरित करते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here