शिवाय सिंह और याकूब हुसैन को संयुक्त बढ़त

0
23

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत आज अंडर-15 ओपन वर्ग में सात चक्रों की बाजियां संपन्न हुईं।

प्रतियोगिता के छठे चक्र की शुरुआत मदर्स डे सेलिब्रेशन के साथ हुई। आज खेले गए मुकाबलों के बाद प्रयागराज केयाकूब हुसैन और वाराणसी के शिवाय सिंह 7 चक्रों में 6-6 अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर चल रहे हैं।

वहीं, लखनऊ के लक्ष्य निगम, गाजियाबाद के विवान वरुण, गौतम बुद्ध नगर के अयान त्रिखा तथा महाराजगंज के अयांश सिंह 5.5-5.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

इसके अतिरिक्त बिजनौर के स्पर्श कुमार, गोरखपुर के सोहम मित्तल, गौतम बुद्ध नगर के अर्जुन कुमार, गोरखपुर के रक्षित शेखर द्विवेदी तथा अलीगढ़ के कुशाग्र भटनागर 5-5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here