चैंपियन ऑफ चैंपियंस कराटे अकादमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

0
20

लखनऊ। चैंपियन ऑफ चैंपियंस कराटे अकादमी ने द्वितीय शोतोकान कराटे कप चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ 28 स्वर्ण, 16 रजत व 12 कांस्य सहित 56 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपयनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

द्वितीय शोतोकान कराटे कप चैंपियनशिप

कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के तत्वावधान में चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में रविवार को आयोजित चैंपियनशिप में द टाउन्स कराटे अकादमी 23 स्वर्ण, 14 रजत व 11 कांस्य सहित 48 पदकों के साथ उपविजेता रही। वहीं नाइन जूपिटर कराटे अकादमी को 19 स्वर्ण, 11 रजत व 5 कांस्य सहित 35 पदकों के चलते तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

चैंपियनशिप में सीएमएस गोल्फ सिटी, सीएमएस राजाजीपुरम, दशमेश पब्लिक स्कूल, स्वर्णिम पब्लिक स्कूल, एमआर जयपुरिया स्कूल सहित द टाउन्स कराटे अकादमी व चैंपियन ऑफ चैंपियंस कराटे अकादमी सहित शहर की विभिन्न एकेडमीज व क्लब के 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

आज स्पर्धाओं में प्रद्युम्न पांडेय, ओमिशा श्रीवास्तव, अभिनव वर्मा, ऋत्विज सिंह, हेतिका श्रीवास्तव, दीपांशी राणा, पाश्वी पटेल, आशवी चौधरी, अश्विक आनंद, दीपशिखा, आशुतोष गुप्ता, मुस्कान सक्सेना, नंदिनी, नारायण दीप, रन्या बाजपेयी, अस्मिता, सानवी श्रीवास्तव, नैमिष राज विमल सिंह, क्रिधा, अन्वित, विनायक सिंह, मोहलक्षिका सिंह, शक्ति सिंह, रियांश गर्ग, रूपसी सिंह, ऐशानी सिंह व सान्वी श्रीवास्तव ने स्वर्ण जीते।

दूसरी ओर रजत पदक विजेताओं में प्रवलीन कौर, रूपसी सिंह, मयूख अग्रवाल, ओशिता श्रीवास्तव, आराध्या सिंह, सत्यम प्रसाद, अंशिका श्रीवास्तव, युगाध्या भारद्वाज, तैयबा रिहान, वरुणी श्रीवास्तव, कुशल प्रताप सिंह, शिवांश कुमार, दर्श महेंद्र, अमायरा, अनिष्का सक्सेना, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, निवाण त्रिपाठी, ओमिका पांडेय, अक्षय सिंह, त्रिशिका गुप्ता, हंस प्रताप राघव, दिलजीत, अवंतिका, तनीष ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि रमेश कुमार (पीसीएस, जनरल मैनेजर, कोऑपरेटिव शुगर मिल फेडरेशन, लखनऊ) व विशिष्ट अतिथि वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन (डब्लूएमएसकेएफ) इंडिया के अध्यक्ष क्योशी जसपाल सिंह ने किया।

समारोह की अध्यक्षता शिहान संतोष कुमार जयसवाल (महासचिव, वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश) ने की जबकि शिहान कृष्णा अवतार (महासचिव, कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ) ने आभार जताया।

दूसरी ओर समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा आजमगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि स्वर्णिम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मधुमिता मुखर्जी ने पदक विजेताओ को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आकाश सोनकर, धीरज कुमार, प्रतीक पाण्डेय, प्रांजुल मौर्या, अमर पाण्डेय सहित अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here