लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की स्वीकृति से सपा लखनऊ के अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी महानगर लखनऊ निवासी के 538ख/ 27, खदरा निवासी सैयद कमरुल हसन को लखनऊ महानगर क्षेत्र से समाजवादी कार्यक्रमों से सम्बंधित प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूत करने के लिए निराला नगर क्षेत्र का प्रचार मंत्री नियुक्त किया है।
सपा संगठन के क्षेत्रीय लोगों ने कमरुल हसन की तारीफ करते हुए और उनके समाजवादी कार्यों की सराहना करते हुए इस मनोनयन पर खुशी व्यक्त की है। हसन से मो. 9554 6 7 0383 पर संपर्क किया जा सकता है। हसन ने पार्टी के सभी वरिष्ठों का आभार व्यक्त किया है।
ये भी पढ़ें : बसपा प्रवक्ता डॉ. एमएच खान सपा में शामिल, अखिलेश ने किया स्वागत












