लखनऊ में खिलाड़ियों के लिए नया ठिकाना बन रही अमरावती स्पोर्ट्स सिटी

0
50

लखनऊ। मैदान पर नियमित मैच, अभ्यास के साथ अनुभवी कोचों की निगरानी में ट्रेनिंग—सीतापुर-हरदोई बाईपास स्थित अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही परिसर में मिल रही हैं।

क्रिकेट के अलावा फुटबॉल, टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन और स्केटिंग की गतिविधियां भी यहां संचालित हो रही हैं।

अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में खिलाड़ियों के लिए सिर्फ मैदान उपलब्ध कराने के बजाय उनकी नियमित तैयारी पर भी जोर दिया जा रहा है।

यहां बीसीसीआई सर्टिफाइड कोच के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव रखने वाले प्रशिक्षक खिलाड़ियों को तकनीक, फिटनेस और खेल की बारीकियों पर प्रशिक्षण दे रहे हैं। परिसर में नियमित प्रैक्टिस के साथ मैच और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।

क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए यहां बॉक्स क्रिकेट की सुविधा भी है, जहां खिलाड़ी टेनिस बॉल से ग्रुप में मैच खेल सकते हैं। इसके अलावा स्विमिंग पूल, मल्टी-यूटिलिटी एरिया और योग जैसी गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं। इस तरह खिलाड़ियों को खेल अभ्यास के साथ फिटनेस और अन्य गतिविधियों के लिए भी विकल्प मिल रहे हैं।

स्पोर्ट्स सिटी की कोचिंग व्यवस्था में अनुभवी खेल विशेषज्ञों के साथ युवा प्रशिक्षक भी जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रेम कुमार बतौर मेंटर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

वह इंडियन रेलवे हॉकी टीम से जुड़े रहे हैं और मलेशियन हॉकी लीग में कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं। हेड ऑफ एकेडमीज शिवांश शर्मा भी टीम का हिस्सा हैं। वह स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के अनुभवी प्रोफेशनल होने के साथ राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर रहे हैं।

क्रिकेट की जिम्मेदारी पूर्व रणजी खिलाड़ी और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) गोल्ड मेडलिस्ट रवि कांत पांडेय संभाल रहे हैं। बीसीसीआई सर्टिफाइड कोच रवि कांत पांडेय सर्विसेज रणजी ट्रॉफी टीम के साथ भी काम कर चुके हैं।

कोचिंग टीम में युवा प्रशिक्षकों की भी भूमिका है। एमपीएड डिग्रीधारी अंकित कुमार पूर्व प्रोफेशनल क्रिकेटर रहे हैं और तीन साल से अधिक का कोचिंग अनुभव रखते हैं।

वहीं आईसीसी फाउंडेशन कोर्स से प्रशिक्षित रचित शंकर इंटर यूनिवर्सिटी खिलाड़ी और पूर्व प्रोफेशनल क्रिकेटर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों की तकनीक और खेल कौशल को निखारने पर काम कर रहे हैं।

स्पोर्ट्स सिटी में अभ्यास करने वाले क्रिकेटरों में अलग-अलग स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें रोहन ठाकुर (यूपीसीए अंडर-16, वाराणसी), शिवम यादव (यूपीसीए अंडर-16, देवरिया),

सहाब युवराज सिंह (रणजी ट्रॉफी, इंडियन रेलवे), पियूष यादव (बीसीसीआई अंडर-23, गोवा क्रिकेट एसोसिएशन), शुभम चौबे (रणजी ट्रॉफी, इंडियन रेलवे), कुलदीप यादव (बीसीसीआई अंडर-16, चंडीगढ़), सावन सिंह (बीसीसीआई अंडर-23, उत्तर प्रदेश) और रवि सिंह (रणजी ट्रॉफी, इंडियन रेलवे) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में 60 से अधिक ने कराई जांच

अमरावती ग्रुप के फाउंडर एवं चेयरमैन रजनीकांत मिश्रा के अनुसार, स्पोर्ट्स सिटी में ऐसा माहौल तैयार करने पर जोर है, जहां खेल सिर्फ मनोरंजन तक सीमित न रहे

और खिलाड़ियों को अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने के लिए जरूरी प्रशिक्षण व मार्गदर्शन मिल सके। वहीं अमरावती ग्रुप के फाउंडर एवं चेयरमैन रवि प्रकाश पाण्डेय ने अनुभवी कोचिंग टीम के साथ युवा प्रशिक्षकों को जोड़ने पर जोर दिया।

मैदान, नियमित मैच और अभ्यास के साथ विशेषज्ञ कोचिंग की यह व्यवस्था अमरावती स्पोर्ट्स सिटी को केवल खेल सुविधाओं वाले परिसर से आगे ले जाने की कोशिश है। आने वाले समय में गतिविधियों के विस्तार के साथ यहां खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए और अवसर मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here