डॉ. रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्मार्ट क्लास की शुरुआत, संरक्षक ने किया उद्घाटन

0
24

लालगंज, रायबरेली। लालगंज क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी डॉ. रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने एक और आधुनिक पहल की है। छात्रों को अत्याधुनिक और रोचक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड सुविधा का शुभारंभ किया गया।

प्रबंधक बोले – हर बच्चे को आधुनिक शिक्षा देना हमारा लक्ष्य, खेल और शिक्षा दोनों में राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे हैं विद्यार्थी

विद्यालय के संरक्षक राम स्वरूप सोनी ने रिमोट का बटन दबाकर विधिवत रूप से स्मार्ट बोर्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तकनीक के इस युग में स्मार्ट क्लास समय की मांग है। इससे बच्चे कठिन से कठिन विषय को भी चित्रों और वीडियो के माध्यम से आसानी से समझ सकेंगे और उनकी सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी।

शिक्षा में डिजिटल क्रांति की ओर एक कदम

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अताउर रहमान ने कहा कि डॉ. रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल हमेशा से ही छात्रों को सर्वोत्तम सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास रहता है कि शिक्षा हो, खेल हो या कोई अन्य सह-पाठ्यचर्या गतिविधि, हम हमेशा कुछ नया और बेहतर करें। इसी निरंतर प्रयास का ही परिणाम है कि आज हमारे विद्यालय के बच्चे न केवल शिक्षा में, बल्कि खेल के मैदान में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।”
प्रबंधक ने यह भी बताया कि विद्यालय सामाजिक समरसता में विश्वास रखता है।

विद्यालय परिसर में ही अपने छात्रों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के बच्चों को भी खेल की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। यहाँ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता, बल्कि सभी बच्चों में अनुशासन और एकता की भावना के साथ शिक्षा व खेल की गतिविधियां संचालित की जाती हैं।

इस गरिमामय कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डिम्पी तिवारी के साथ वरिष्ठ शिक्षिकाएं संध्या दीक्षित, संजना चौधरी, दीपिका, नशरा रहमान, मंतशा, रिया, हेमलता, रजनी, निधि, सोनी बेगम, नेहा यादव, पूनम कुमारी, रूपल और शिक्षक अभिषेक सिंह सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here