लखनऊ। 26वीं दशहरा ट्रॉफी में बीरेन्द्र स्पोर्ट्स एकेडमी नेपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकलव्य क्रिकेट एकादश लखनऊ को 207 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया। नेपाल की इस जीत के हीरो युवा बल्लेबाज निशान रेग्मी रहे, जिन्होंने एनी आर स्टेडियम, लखनऊ में मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बरसात कर दी।
निशान रेग्मी ने मात्र 130 गेंदों पर 187 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस आतिशी पारी में 29 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। वह दुर्भाग्यशाली रहे कि दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके,
लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। उनके सहयोग में रुपेश थापा ने 19 और संपत बुद्धा ने 10 रनों का योगदान दिया। नेपाल की पूरी टीम 38.1 ओवर में 40 ओवर के मुकाबले में ऑलआउट हो गई।
एकलव्य क्रिकेट एकादश लखनऊ की ओर से ईशान गुप्ता ने 61 रन देकर 2 विकेट, अली अब्बास ने 49 रन देकर 2 विकेट, आयुष्वर द्विवेदी ने 32 रन देकर 3 विकेट और राजवीर ने 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य लखनऊ की टीम नेपाल के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। बिरन स्पोर्ट्स एकेडमी नेपाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी टीम को मात्र 18.5 ओवर में 80 रनों पर समेट दिया और 207 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
नेपाल की ओर से दीप्ता ने 14 रन देकर 2 विकेट और कृष्णा बुद्धा ने 15 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। जबकि अन्य गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया।
अपनी शानदार 187 रनों की पारी के लिए निशान रेग्मी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैदान में मौजूद खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजकों ने उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी का भरपूर आनंद लिया। भारत की धरती पर एक युवा नेपाली बल्लेबाज का यह शानदार प्रदर्शन टूर्नामेंट का विशेष आकर्षण रहा।
इस जीत के साथ बिरन स्पोर्ट्स एकेडमी नेपाल ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कल नेपाल की टीम अपना अगला मुकाबला प्रातः 8 बजे से एलडीए स्टेडियम में खेलेगी।
ये भी पढ़ें : एकलव्य स्पोर्ट्स की 8 विकेट से जीत में राजवीर का शतक













