शानदार खेल का कमाल, वंशराज जलोटा ने जीती एकल की विजेता ट्रॉफी

1
58

लखनऊ। शीर्ष वरीय यूपी के वंशराज जलोटा ने ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल की विजेता ट्रॉफी बेहतर खेल की बदौलत अपने नाम कर ली।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में टीवीएस द्वारा प्रायोजित टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए एकल फाइनल में वंशराज जलोटा ने तीसरी वरीय अनुरुद्ध कुमार को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया।

ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट

यह मैच काफी रोमांचक रहा जहां दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश की,

लेकिन अहम मौकों पर वंशराज ने बेहतर नियंत्रण और निरंतरता का प्रदर्शन किया। पहले सेट में अनुरुद्ध ने उन्हें कड़ी चुनौती दी, हालांकि वंशराज ने संयमित खेल दिखाते हुए 6-4 से सेट अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में भी अनुरुद्ध ने मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन वंशराज ने अपनी सर्विस और आक्रामक खेल के दम पर उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए।

ये भी पढ़ें : वंशराज और अनुरुद्ध एकल फाइनल में, आरव-अनुरुद्ध युगल चैंपियन

उन्होंने दूसरे सेट में 6-2 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ओपी मिश्रा (रिटायर्ड चीफ इंजीनियर, एलडीए) व विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व एसडीएस से पवन सागर व दीपक पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। आज समारोह में एसबी खंडेलवाल, सुधीर मेहरोत्रा, पूनम सागर, नीरज तिवारी, पंकज तिवारी, बीना तिवारी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर टूर्नामेंट रेफरी अमृतन्जय कुमार, हिंद गौरव कुशवाहा, आर्यन भारती सहित व अन्य खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here