30 से अधिक स्कूलों की 70 टीमें रणभूमि में दिखाएंगी दमखम

0
55

हाईलाइट्स

  • सेंट्रल पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय अंतरविद्यालयी खेल महोत्सव का आगाज
  • अंडर-17 वॉलीबॉल से शुरू हुए मुकाबले

लखनऊ। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, रजनीखंड में शुक्रवार को छह दिवसीय अंतरविद्यालयी खेल महोत्सव ‘रणभूमि-2026 : संकल्प से विजय तक’ की शुरुआत हुई। इसमें शहर और आसपास के 30 से अधिक विद्यालयों की 70 से अधिक टीमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं।

महोत्सव का उद्घाटन स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय और उत्तर प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के मानद सचिव एवं फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारिणी सदस्य यूजिन पाल की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन डॉ. जेएन पांडेय, निदेशक टीएन पांडेय और प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या पांडेय भी उपस्थित रहीं।

खेल महोत्सव के पहले दिन अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए। शुरुआती मैचों में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाने के लिए जोर लगाया।

छह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के जरिए स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा देने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ें : उम्र को मात देकर करिश्मा करने वाले लखनऊ के मास्टर तैराकों का हुआ सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here