लखनऊ के एसपी सिंह और कानपुर के एपी सिंह ऑफिशियल स्कोरर

0
104

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम पर होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज के चौथे मैच में बीसीसीआई ने लखनऊ के बीसीसीआई पैनल के इंटरनेशनल स्कोरर एस पी सिंह ओर कानपुर के ए पी सिंह को ऑफिशियल स्कोरर नियुक्त किया गया है।

लखनऊ के ही बीसीसीआई पैनल के विकास पाण्डेय डीएल मैनेजर होंगे और प्रयागराज के अखिलेश त्रिपाठी ओर रामजी तिवारी भी इस महत्वपूर्ण मैच में स्कोरिंग की भूमिका निभाएंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को चौथा अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच

सभी स्कोरर बीसीसीआई पैनल के वरिष्ठ स्कोरर हैं ओर कई वर्षो से इंटरनेशनल टूर बीसीसीआई के मैचों में स्कोरिंग कर रहे हैं उत्तर प्रदेश से एस पी सिंह बीसीसीआई के एकमात्र ग्रेड A स्कोरर हैं।

लखनऊ के विकास पाण्डेय, प्रयागराज के अखिलेश त्रिपाठी व रामजी तिवारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका 

इन सभी स्कोरर ने हाल ही में आईसीसी वर्ल्ड कप में स्कोरिंग की थी एवम आईपीएल में सभी 2016 से स्कोरिंग कर रहे हैं ओर सभी का बीसीसीआई के डोमेस्टिक मैचेस में लगभग 25 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है।

ये भी पढ़ेंं : सीरीज की दहलीज, चौथे टी-20 में भारत के पास अजेय बढ़त का मौका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here