लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ पूर्वी विधानसभा द्वारा होटल पारस इन, इंदिरा नगर में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा और आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के विजय संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।
2027 की विजय का आधार प्रत्येक बूथ होगा : पंकज सिंह
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा के विधायक पंकज सिंह तथा अध्यक्षता लखनऊ पूर्वी के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा का सबसे बड़ा पद कार्यकर्ता है, बूथ अध्यक्ष संगठन की नींव के पत्थर हैं : विधायक-ओ.पी. श्रीवास्तव
मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। बूथ अध्यक्ष केवल संगठन की इकाई नहीं, बल्कि भाजपा की विजय यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव बूथ स्तर की मजबूती से ही जीता जाएगा।
लखनऊ पूर्वी विधानसभा में होटल परस इन में हुआ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन
प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार, प्रत्येक मतदाता और प्रत्येक लाभार्थी तक निरंतर संपर्क बनाए रखना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाकर भाजपा के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के समय सक्रिय होने वाला कार्यकर्ता नहीं, बल्कि वर्षभर समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहने वाला कार्यकर्ता है। संगठन की इसी कार्यसंस्कृति ने भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया है।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि वे इस मंच पर विधायक के रूप में नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित हैं। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी पूँजी बताते हुए कहा कि “भाजपा का सबसे बड़ा पद कार्यकर्ता है।”

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विराट वटवृक्ष की तरह है, जिसकी मजबूती उसकी जड़ों से आती है और वे जड़ें बूथ स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता हैं। सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने, जनता के बीच विश्वास कायम करने तथा चुनाव के समय प्रत्येक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुँचाने का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व बूथ अध्यक्ष ही निभाते हैं। इसी कारण भाजपा में “बूथ जीता तो चुनाव जीता” केवल नारा नहीं, बल्कि संगठन का सिद्धांत है।
विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के नेतृत्व में लखनऊ निरंतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आज से ही प्रत्येक बूथ को विजय का दुर्ग बनाने का संकल्प लें तथा प्रत्येक परिवार तक पहुँचकर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।
अपने संबोधन के समापन पर विधायक श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध कविता “आओ फिर से दिया जलाएँ” की पंक्तियाँ सुनाकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार किया तथा सभी से 2027 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय का संकल्प दोहराने का आह्वान किया।
सम्मेलन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “मेरा बूथ, सबसे मजबूत”, “2027 – फिर एक बार, प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार” तथा “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।












