‘चौहान’ फिल्म से मेरा कोई लेना-देना नहीं, मोहम्मद जीशान अय्यूब ने तोड़ी चुप्पी

0
29
साभार : गूगल

कुछ समय पहले अभिनेता अजय देवगन की फिल्म चौहान का टीजर जारी हुआ। जिसको लेकर काफी विवाद देखने को मिला और सबसे अधिक चर्चा फिल्म की इस टीजर में इस्तेमाल की गई अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज थी।

इसको लेकर अब रांझणा मूवी एक्टर ने मोहम्मद जीशान अय्यूब से प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने चौहान फिल्म से अपनी कोई ताल्लुक न होने को लेकर खुलासा किया है।

अजय देवगन की फिल्म चौहान के टीजर में अपनी आवाज के यूज को लेकर मोहम्मद जीशान अय्यूब ने एक्स पोस्ट में लिखा, कुछ वीक पहले एक मूवी के टीजर को रिलीज किया गया, जिसमें मेरी आवाज की एक लाइन मौजूद थी। मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं और किसी भी तरह से मेरा इससे कोई लेना-देना है। कुछ महीने पहले मुझसे बिना किसी संदर्भ के एक लाइन डब करने के लिए कहा गया था।

@Mdzeeshanayyub

मैंने अच्छे इरादे से और बिना ज्यादा सवाल किए ऐसा किया, क्योंकि मैं फिल्म बनाने वालों को व्यक्तिगत रूप से जानता था। जैसे ही टीजर रिलीज हुआ और मैंने देखा कि मेरी आवाज का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है।

मैंने फिल्म बनाने वालों से टीजर से अपनी आवाज हटाने को कहा मेरी कड़ी आपत्ति के बाद फिल्म बनाने वालों ने पंद्रह दिन पहले टीजर से मेरी आवाज हटा दी। हालांकि इससे एक कलाकार के तौर पर मेरी स्थिति साफ़ हो जाएगी कि मैं कभी भी ऐसे किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनूंगा।

इस तरह से मोहम्मद जीशान अय्यूब ने चौहान टीजर विवाद को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और पूरी सच्चाई बताई है।

ये भी पढ़े : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: कार्तिक आर्यन, ममूटी और यामी गौतम का जलवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here