आज दिनांक 22-07-2026 लखनऊ क्रिकेट एकेडमी किशोर/युवा को बढ़़ाने के उद्देश्य से खोली गई लखनऊ क्रिकेट अकादमी एलसीए सेवन-ए-साइड (7.।.ैपकम ब्तपबामज) क्रिकेट का एक छोटा और रोमांचक प्रारूप है, जिसमें प्रत्येक टीम में 7 खिलाड़ी होते है।
यह आमतौर पर 6-6 ओवर का मैच होता है, जहाँ प्रति ओवर 8 गेंदें फेंकी जाती हैं, ग्राउण्ड भी थोड़ा छोटा ही रहता है। अकादमी इस मौसम जब आम तौर पर बारिश होती रहती है इसके प्रारूप मे थोड़ा बदलाव किया है ताकि खिलाड़ियों कुछ ज्यादा अवसर मिले इस प्रतियोगिता में 10 ओवरों की एक पारी होगी जिसमें 5 गंेदबाज इस्तेमाल होगे ओवर 6 गेंदो का होगा, खिलाड़ी 7 ही रहेगे और हर टीम को सात लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा।
चार टीमें बेहतर रन औसत व अंक आधार पर सेमी फाइनल मे प्रवेश करेगी किर फिर फाइनल मैच व तीसरे स्थान के लिए मैच होगे। प्रतियोगिता के लिए अकादमी से 8 टीमों का चयन उनकी प्रतिभा के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मैच सायं 4 बजे से खेले जाएगे।
ये प्रतियोगिता ज्यादातर सिंगापुर मे आयोजित होती है लखनऊ क्रिकेट अकादमी कई बार वहां हिस्सा ले चुकी है इस बार कोशिश की जा रही है 20 जुलाई से इसको शुरू किया जाए।
खिलाड़ियों को जल्द ही इसकी जानकारी दे दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार से हैः-(1)लखनऊ क्रिकेट अकादमी (2) एलसीए चैक (3) एलसीए क्लब (4) शीश महल क्रिकेट क्लब (5) के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम (6)मानचेस्टर क्रिकेट क्लब (7) सफीपुर क्रिकेट क्लब (8) लखनऊ क्रिकेट हाॅस्टल। प्रतियोगिता में कुल 32 मैच खेले जायेंगे प्रत्येक टीम को 7 लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा। प्रेस को ये जानकारी लखनऊ क्रिकेट हाॅस्टल के मैनेजर अब्बास अली रिजवी ने दी।












