अंडर-9 में 8 खिलाड़ियों को संयुक्त बढ़त, अंडर-19 में बड़ा उलटफेर

0
69

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में खेली जा रही यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप में आज अंडर-9 एवं अंडर-19 ओपन वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-9 वर्ग में 10 तथा अंडर-19 वर्ग में 32 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित अन्य प्रतिभागी बिसात पर शह-मात के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।

अंडर-19 ओपन वर्ग के दूसरे चक्र में पहले बोर्ड पर गौतम बुद्ध नगर केअभिनव जायसवाल ने शीर्ष वरीयता प्राप्त कानपुर केरामानुज मिश्रा को कारो-कान डिफेंस (टू नाइट्स वेरिएशन)में ड्रॉ पर रोककर सभी को चौंका दिया। वहीं, चौथी वरीयता प्राप्त वाराणसी केमाज इकबालको गोरखपुर के आर्यंशने ड्रॉ पर रोककर उलटफेर किया।

अन्य सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले जीतकर 2-2 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बना रखी है। अंडर-9 ओपन वर्ग में तीन चक्रों की समाप्ति के बाद कुल 8 खिलाड़ी 3-3 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं,

जिनमें आगरा के अब्बीर एवं अर्जुन शर्मा, महाराजगंज के अयांश सिंह, बुलंदशहर के सात्विक शर्मा, गाजियाबाद के चित्रांश मल्होत्रा, कौशाम्बी केश्री हरी, कानपुर के अधिराज राठौर तथा गौतम बुद्ध नगर केअथर्व कुलकर्णी शामिल हैं।

वहीं, बिजनौर के स्वर्णिम चौधरी तथा गौतम बुद्ध नगर केइनाक्ष कंचन, उत्कर्ष एवं शिवांश 2.5-2.5 अंकों के साथ शीर्ष खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

ये भी पढ़े : अनिकेत मिश्रा और रामानुज मिश्रा बने चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here