लखनऊ : उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (UPTTA) को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) द्वारा सत्र 2026-27 की प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित करने का दायित्व सौंपा गया है।
यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 से 23 अगस्त, 2026 तक टीएसएच, कानपुर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 4,000 खिलाड़ी, जिनमें भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी एवं अन्य प्रतियोगिता अधिकारी शामिल हैं, भाग लेंगे।
16 से 23 अगस्त तक टीएसएच, कानपुर में जमेगा राष्ट्रीय टेबल टेनिस का रंग
प्रतियोगिता के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। लगभग 19,350 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले पूर्णतः वातानुकूलित टीएसएच परिसर को प्रतियोगिता स्थल के रूप में अंतिम रूप दे दिया गया है।
UPTTA इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को भव्य, यादगार एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है, जिससे उत्तर प्रदेश और कानपुर की खेल आयोजन क्षमता एवं अतिथि-सत्कार की परंपरा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हो सके।
ये भी पढ़ें : अनुषा कुटुंबाले बनीं जीत की नायिका, यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को चौंकाया












