‘स्त्री 3’ के लिए 2028 तक इंतजार, पहले पूरी होगी अमर कौशिक की ‘महावतार’

0
147
साभार : गूगल

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री’ फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2018 में ‘स्त्री’ से हुई थी और 2024 में ‘स्त्री 2’ के साथ इसका विस्तार हुआ. ये फिल्में मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा हैं, जिसमें ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और थामा भी हैं.

अब, जब दिनेश विजन ने तीसरे चैप्टर में सब कुछ सामने लाने के संकेत दिए हैं, उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले साल के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है. उन्होंने 2028 में स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस पर रिलीज के संकेत दिए.

एक पैनल डिस्कशन के दौरान दिनेश विजन ने राजकुमार राव के साथ फिल्म की टाइमलाइन के बारे में बात करते हुए कहा कि निर्देशक  अमर कौशिक को पहले ‘महावतार’ पूरी करनी होगी.

उन्होंने कहा, ‘अमर कौशिक ‘स्त्री’ और पूरे यूनिवर्स का अहम हिस्सा हैं. वह हमारी सबसे बड़ी फिल्म ‘महावतार’ को डायरेक्ट कर रहे हैं. वह इसे जून में पूरा करेंगे और अगले साल के अंत में हम शूटिंग शुरू करेंगे, इसलिए ‘स्त्री 3′ 2028 में आएगी.’

अगर दिनेश विजन की बातों पर यकीन करें, इस इंतजार के साथ कुछ सरप्राइज भी मिल सकते हैं. उन्होंने कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया, बस इतना इशारा किया कि तीसरी फिल्म में दर्शकों को वह सब कुछ मिलेगा जो उन्हें इस फ्रैंचाइजी में पसंद आया है. यह उन्हें किसी ऐसी जगह ले जाएगी जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की होगी.

उन्होंने आगे कहा, ‘आपने जो कुछ भी सोचा है, उसे अपने दिमाग से निकाल दें. अगर मैंने और कुछ कहा, तो वह मुझसे बहुत नाराज हो जाएंगे क्योंकि उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और उन्हें लगता है कि मैं बहुत ज्यादा स्पॉइलर दे देता हूं. आपको वह सब कुछ मिलेगा जो आपको इसमें पसंद आया है, लेकिन यह कहां से शुरू होगी और कहां खत्म होगी, यह एक बड़ा सरप्राइज होगा.’

ये भी पढ़े : नाकामियों से मिली सीख, मेहनत के दम पर रणबीर ने बनाई बॉलीवुड में पहचान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here