लखनऊ में एम्पीयर ने खोले दो नए एक्सपीरियंस सेंटर

0
53

लखनऊ। एम्पीयर ने लखनऊ में अपनी रिटेल और सर्विस मौजूदगी का विस्तार करते हुए काकोरी और सरफराजगंज में दो नए एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किए हैं।

यहां क्रमश: ‘राघव सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी’ और ‘चंद्र मोटर कंपनी’ का उद्घाटन किया गया। इन केंद्रों पर ग्राहकों को एक ही जगह पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री और सर्विस की सुविधा मिलेगी।

इलेक्ट्रिक स्कूटरों की पूरी रेंज होगी उपलब्ध

नए एक्सपीरियंस सेंटर पर एम्पीयर के ‘बिल्ट फॉर भारत’ इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को पेश किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस रेंज को अलग-अलग मोबिलिटी जरूरतों और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पोर्टफोलियो में 5 किलोवॉट की मोटर से लैस एम्पीयर नेक्सस EX+ शामिल है। कंपनी के अनुसार, इस मॉडल ने भारत के चुनौतीपूर्ण रास्तों पर प्रदर्शन करते हुए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं।

अलग-अलग जरूरतों के लिए मॉडल

परिवारों और कीमत को लेकर सजग ग्राहकों के लिए मैग्नस GMax को पेश किया गया है। इसमें रोजमर्रा की जरूरतों के साथ कनेक्टेड टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। वहीं मैग्नस Neo को रोजाना की राइड को आरामदायक बनाने के साथ इसके लुक को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

युवा राइडरों, खासकर स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए हाल ही में लॉन्च किया गया एम्पीयर Reo Vyb भी पोर्टफोलियो का हिस्सा है।

30 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स

एम्पीयर नेक्सस EX+ और मैग्नस GMax के कुछ वैरिएंट इंटेलिपैक से लैस हैं, जिनमें 30 से अधिक इंटेलिजेंट फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, इन फीचर्स के जरिए राइडरों को कनेक्टेड और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का अनुभव मिलता है।

पोर्टफोलियो में नेक्स्ट-जेनरेशन एलएफपी बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी की ओर से 5 साल या 75,000 किलोमीटर तक की स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी भी दी जा रही है।

कठिन रास्तों पर नेक्सस प्लेटफॉर्म की टेस्टिंग

एम्पीयर का ‘बिल्ट फॉर भारत’ दृष्टिकोण भारत की अलग-अलग सड़क और राइडिंग परिस्थितियों में किए गए परीक्षणों पर आधारित है। कंपनी के मुताबिक, नेक्सस प्लेटफॉर्म ने कोल्ली हिल्स के 70 हेयरपिन मोड़ों को पार किया है।

इसके अलावा इसने शिपकी ला पास तक पहुंचकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया, जो 13,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित भारत के ऊंचे मोटरेबल पहाड़ी रास्तों में से एक है।

कंपनी के अनुसार, इन परीक्षणों का उद्देश्य भारत की अलग-अलग सड़कों, रास्तों और मोबिलिटी जरूरतों के अनुरूप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान विकसित करना है।

बिक्री के साथ सर्विस की सुविधा

एम्पीयर के नए एक्सपीरियंस सेंटर को आधुनिक और इंटरैक्टिव रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया गया है। यहां ग्राहक कंपनी के उत्पादों को देखने के साथ प्रशिक्षित प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट से जानकारी ले सकेंगे।

इसके अलावा उन्हें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फायदे समझने और अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी का निर्णय लेने में मदद मिलेगी। दोनों नए केंद्रों के शुरू होने से लखनऊ में एम्पीयर के ग्राहकों को बिक्री के साथ सर्विस की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें : डिजिटल हाईवे की ओर उत्तर प्रदेश, प्रोजेक्ट गंगा के तहत नेटवर्क विस्तार शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here