लखनऊ में अंतर जिला जूडो चैंपियनशिप 18 अगस्त को

0
428

लखनऊ। इंडियन पैरा जूडो अकादमी, हलवासिया कोर्ट, हज़रतगंज, लखनऊ में यूपी जूडो एसोसिएशन के तत्वाधान में लखनऊ ज़िला जूडो एसोसिएशन द्वारा 18 अगस्त को अंतर जिला जूडो चैंपियनशिप आयोजित होगी।

यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंज़ार ने बताया कि यह प्रतियोगिता बालक व बालिकाओं में मिनी के 5-5, सब जूनियर के 9-9, कैडेट के 8-8, जूनियर के 8-8 एवं सीनियर ग्रुप के 7-7 भार वर्गो में खेली जायेगी।

उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी घनश्याम मौर्य (मोबाइल : 8090555520) व जया साहू (मोबाइल : 9807500430) से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : खेलों इंडिया महिला रैंकिंग जूडो लीग : उत्तर प्रदेश सब जूनियर वर्ग में उपविजेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here