यूपी की बालक बैडमिंटन टीम ने जीता रजत पदक

0
140

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बालक टीम ने (भुवनेश्वर) ओडिशा में आयोजित 47वीं इंटर स्टेट, इंटर जोनल तथा जूनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

बालक टीम में प्रभास कुमार कुशवाहा, भुमेश उतरानी, आराध्य शर्मा, अतुल कुमार, प्रदीप कुमार, अर्चित सिन्हा, शिवम वर्मा, उज्जवल तोमर, आदित्य यादव, मो.अर्श थे। वहीं कोच के तौर पर मुकुल भारद्वाज, इंड्रा मुल्याज्या तथा मधु अवस्थी साथ गए थे। यूपी ने यह उपलब्धि वर्षो बाद हासिल की है।

इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विराज सागर दास, अध्यक्ष डा. नवनीत सहगल एवं सचिव डा. सुधर्मा सिंह ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों एवं कोच और मैनेजर को बधाई दी।

ये भी पढ़ें : मनु राजा व बृजेंद्र ने इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब को दिलाई जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here