लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य महासभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कल 13 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी हिस्सा लेंगे।
पार्टी के कार्यालय प्रमुख के मुताबिक संगठन के मंडल अध्यक्ष कानपुर अभिषेक सिंह हरिहर नाथ की अध्यक्षता में शास्त्री भवन, खलासी लाईन, निकट एलन हाऊस कानपुर में कल 13 जुलाई को अपराह्न 12:30 बजे होने
वाले इस कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के अलावा प्रदेश के अध्यक्ष सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
इस सम्मेलन में सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने पर चर्चा करने के साथ हिन्दू समाज को जात-वाद से ऊपर उठकर एकजुट करने का आह्वान किया जायेगा।
ये भी पढ़ें : जातिवाद की राजनीति में न उलझें सनातनी : ऋषि त्रिवेदी












