अयोध्या में अग्निवीर भर्ती रैली: प्रयागराज के 753 अभ्यर्थी हुए शामिल

0
296

अयोध्या। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अमेठी द्वारा अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड में शनिवार को आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के अभ्यर्थियों ने रैली में भाग लिया।

इस रैली में कुल 919 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 753 (81.94%) अभ्यर्थी रैली में शामिल हुए। 10 अगस्त  को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और बस्ती जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए रैली आयोजित की जाएगी।

10 अगस्त को सुल्तानपुर और बस्ती के उम्मीदवारों के लिए रैली

इस दौरानअभ्यर्थियों को शारीरिक फिटनेस परीक्षण से गुजरना पड़ा, जिसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, जिग-जैग संतुलन, डिच जंप और चिन-अप्स शामिल थे, जिसके बाद शारीरिक माप और दस्तावेज सत्यापन किया गया।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएँ या किसी भी अनुचित तरीके का सहारा न लें। सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी है, जिसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के लिए उपयुक्त सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन करना है।

ये भी पढ़ें : अग्निवीर बनने की होड़: दौड़, संतुलन और जोश से भरा तीसरा दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here