फोर्स अभिनेता जॉन अब्राहम के एक्टिंग करियर की सबसे सफल मूवी फ्रेंचाइजी है। 2011 में फोर्स की शुरुआत हुई और अब तक इसके दो पार्ट्स आ चुके हैं और दोनों ही सफल रहे हैं। हाल ही में जॉन की अपकमिंग मूवी के तौर पर फोर्स 3 का नाम सामने आया।
अब खबर आ रही है कि फोर्स 3 की कास्टिंग शुरू हो गई है और एक मशहूर एक्टर को इस मूवी में एंट्री मिली है, जो पर्दे पर पहली बार जॉन अब्राहम संग धमाल मचाता हुआ दिखेगा। जॉन अब्राहम की फोर्स 3 को लेकर इस वक्त खबरों का बाजार काफी गर्म है।
फिल्म की कन्फर्मेशन से फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है। एक नए कलाकार की एंट्री से फोर्स 3 को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं। दरअसल वह एक्टर और कोई न नहीं बल्कि हर्षवर्धन राणे हैं। जी हां, जॉन अब्राहम की चहेते हर्षवर्धन ने इंस्टा स्टोरी के जरिए फोर्स 3 में अपनी एंट्री कन्फर्म की है।

उन्होंने बताया, इस वक्त मैं जॉन सर नामक एक एंजेल जैसे शख्स का दिल से धन्यवाद कर सकता हूं। ऊपर वाले का भी इसको लेकर आभारी हूं।
मार्च 2026 में इसकी शूटिंग शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकता। शूटिंग के अलावा अन्य कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इस तरह से हर्षवर्धन राणे ने जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म फोर्स 3 में अपनी एंट्री की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है।
इससे पहले सनम तेरी कसम री-रिलीज और एक दीवाने की दीवानियत के जरिए हर्ष बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके हैं। बताया जा रहा है कि फोर्स 3 के डायरेक्टर की बागडोर निर्देशक भाव धूलिया के हाथों में है, जो इससे पहले खाकी- द बिहार चैप्टर जैसी धांसू वेब सीरीज के लिए जाने जाते हैं।

2011 में फोर्स का पहला भाग रिलीज किया गया था। 2016 में इसका सीक्वल फोर्स 2 आया और अब करीब एक दशक के लंबे अंतराल के बाद फोर्स 3 वापसी कर रही है। फिलहाल फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि 2027 में फोर्स 3 को रिलीज किया जा सकता है।

हर्षवर्धन राणे के ‘फोर्स 3’ में कास्ट किए जाने पर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के निर्देशक ने ख़ुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘इससे मुझे बहुत खुशी हो रही है. मेरे तीन पसंदीदा लोग Force3 के लिए एक साथ आ रहे हैं. जॉन अब्राहम, हर्षवर्धन राणे और मीनाक्षी दास, ये फोर्स आपके साथ रहे.’
ये भी पढ़े : बाहुबली की दुनिया नए रूप में, द इटरनल वॉर में शानदार एनिमेशन की झलक












