श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय और करिश्मे से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। ‘आशिकी 2’ से लेकर ‘छिछोरे’ तक उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदारों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई है, लेकिन अगर किसी रोल ने उन्हें दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह दिलाई है, तो वो है ‘स्त्री’।
मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की ये फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, बल्कि इसने इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड भी शुरू किया। ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ के किरदारों की मुलाकात ने दर्शकों में नई उत्सुकता जगा दी थी — क्या भेड़िया और स्त्री के बीच रोमांस पनपेगा? यही सवाल अब फैंस के बीच चर्चा का विषय है।
हाल ही में डायरेक्टर अमर कौशिक ने इस दिलचस्प पहलू पर खुलकर बात करते हुए बताया कि ‘भेड़िया 2’ में वरुण धवन का किरदार पहले से कहीं ज्यादा शक्तिशाली और रहस्यमयी होगा, और इसी ताकत के बीच श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ के साथ उसकी केमिस्ट्री देखने लायक होगी।
हालांकि अमर ने कहानी का रुख साफ़ नहीं किया, लेकिन उन्होंने इशारा दिया कि दर्शकों को रोमांस, थ्रिल और सस्पेंस का एक नया मिश्रण देखने को मिलेगा।
इसी बीच, मैडॉक यूनिवर्स लगातार विस्तार कर रहा है। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने फैंस को ‘छोटी स्त्री’ से मिलवाया — एक एनिमेटेड फिल्म जो इस यूनिवर्स को और भी गहराई देने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म ‘स्त्री 3’ की कहानी से जुड़ी होगी, जिससे स्त्री के अतीत और रहस्यों से पर्दा उठेगा।
इस तरह, श्रद्धा कपूर न सिर्फ हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का चेहरा बन चुकी हैं, बल्कि उनकी मौजूदगी इस सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे बड़ी ताकत है। अब फैंस की निगाहें टिकी हैं — क्या ‘भेड़िया 2’ में प्रेम और शक्ति का ये अनोखा संगम देखने को मिलेगा?
हालिया बातचीत में अमर कौशिक ने बोला कि, “कियारा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। कुछ भी फाइनल नहीं हुआ था, तो मुझे नहीं पता कि यह बात बाहर कैसे आई।
मैं हमेशा से कियारा के साथ काम करना चाहता था। जब आप कोई कहानी लिखते हैं, तो आपके मन में एक आइडिया होता है, और जैसे-जैसे आप उसे आगे बढ़ाते हैं, आपको पता चलता है कि कौन सा किरदार किसके लिए फिट बैठेगा। जब ‘सैयारा’ आई थी, तब हम (‘शक्ति शालिनी’ की) राइटिंग प्रोसेस में थे।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या अनीता की सफलता से पहले कियारा को फाइनल कर लिया गया था, तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा, “किसी को भी लॉक नहीं किया गया था। ऐसा कुछ भी नहीं था। हम बस सोच रहे थे कि कौन फिट बैठेगा। कभी-कभी, हमें भी पूरी कहानी पता नहीं होती है, लेकिन कोई कुछ लीक कर देता है।”
ये भी पढ़े : थामा में वरुण के कैमियो ने बढ़ाई उत्सुकता, सामने आई भेड़िया 2 की अपडेट
ये भी पढ़े : अनीत पड्डा को मिला ‘शक्ति शालिनी’ का लीड रोल, अमर कौशिक का खुलासा
ये भी पढ़े : श्रद्धा का ऐलान, छोटी स्त्री होगी थिएटर में रिलीज, बच्चों के लिए जबरदस्त गिफ्ट













