लखनऊ में ‘एएमसी वॉर हीरोज़ हाफ मैराथन’, 2200 धावकों ने लगाई दौड़

0
54

एएमसी सेंटर और कॉलेज, लखनऊ ने रविवार को आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) की 262 साल की गौरवशाली विरासत का जश्न मनाने के लिए एएमसी वॉर हीरोज़ हाफ मैराथन 2026 का आयोजन किया।

पिछले कई दशकों से,  एएमसी ने युद्धों, आंतरिक सुरक्षा अभियानों, मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशनों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय कार्यों के दौरान भी देश की बेहतरीन सेवा की है।

यह दौड़ सुबह लखनऊ के एएमसी स्टेडियम से शुरू हुई। इसका आयोजन  एएमसी कर्मियों के साहस, बलिदान, करुणा और अटूट समर्पण को सम्मानित करने के लिए किया गया था।

ये कर्मी युद्ध क्षेत्रों में और मानवीय सहायता तथा आपदा राहत (HADR) अभियानों के दौरान निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेवारत कर्मियों, पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों के बीच फिटनेस, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना भी था।

इस मैराथन में 2200 से अधिक धावकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिनमें देश भर से 150 वर्चुअल प्रतिभागी भी शामिल थे। प्रतिभागियों में सेवारत सशस्त्र बल कर्मी, पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक, युवा, फिटनेस के शौकीन और आम जनता के सदस्य शामिल थे।

इस अवसर पर मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग- इन-चीफ़ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने पुरस्कार वितरण समारोह की शोभा बढ़ाई और दौड़ की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार, पदक और नकद इनाम प्रदान किए। इस अवसर पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन सेवा की उस अटूट भावना, जुझारूपन और फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो आर्मी मेडिकल कोर की पहचान है।

ये भी पढ़ें : मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस व रणनीतिक संचार पर सेना के कॉनक्लेव में मंथन

ये भी पढ़ें : ‘स्पंदन’ में झलका सैन्य नर्सिंग कैडेटों का हुनर और आत्मविश्वास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here