ऐतिहासिक एसजेएफआई नेशनल कन्वेंशन 2026 का टाइटल स्पॉन्सर बना हीरो मोटोकॉर्प

0
19

नई दिल्ली: दो दशकों से अधिक समय बाद स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SJFI) का नेशनल कन्वेंशन राजधानी दिल्ली में पहले से कहीं ज्यादा भव्य और प्रभावशाली रूप में लौट रहा है।

नई दिल्ली में गोल्डन जुबली संस्करण, 23 पार्टनर्स का रिकॉर्ड समर्थन; जिनमें सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क , डीडीसीए , जिंदल स्टील , रेड बुल , टीसीएम स्पोर्ट्स , पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल

दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (DSJA) द्वारा 13 से 16 मार्च के बीच आयोजित होने वाले इस कन्वेंशन को भारत की अग्रणी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने टाइटल स्पॉन्सर के रूप में समर्थन दिया है, जो देश के इस प्रमुख खेल आयोजन में कॉर्पोरेट जगत के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

चार दिवसीय यह कन्वेंशन एसजेएफआई की गोल्डन जुबली (50 वर्ष) का उत्सव भी मनाएगा, जिससे यह इसके इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण संस्करणों में से एक बन गया है।

हीरो मोटोकॉर्प के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल बिज़नेस एंड प्रोडक्ट प्लानिंग संजय भान ने कहा,
“हीरो मोटोकॉर्प में विभिन्न खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना हमारी यात्रा का अभिन्न हिस्सा रहा है और हम इसके लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में, इस वर्ष स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के गोल्डन जुबली समारोह का टाइटल स्पॉन्सर बनकर हमें बेहद खुशी हो रही है।

यह महत्वपूर्ण अवसर न केवल खिलाड़ियों का समर्थन करने का है, बल्कि उस पत्रकार बिरादरी का सम्मान करने का भी है जो भारत की खेल यात्रा को दर्ज करती है, खिलाड़ियों की कहानियों को सामने लाती है और खेल उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर पहुँचाकर पूरे खेल पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने में योगदान देती है।”

गोल्डन जुबली संस्करण ने देश के प्रमुख ब्रांड्स का व्यापक आकर्षण प्राप्त किया है। हीरो मोटोकॉर्प के अलावा 23 प्रभावशाली संस्थाएं इस कन्वेंशन के लिए DSJA के साथ साझेदार बनी हैं।

इनमें टीसीएम स्पोर्ट्स, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, पंजाब किंग्स, रेड बुल, दिल्ली कैपिटल्स, डीडीसीए, जिंदल स्टील, राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, स्वयम्, आरपीएल, पीईएफआई, एसजी स्पोर्ट्स, वर्ड्सवर्क कम्युनिकेशंस कंसल्टिंग, मॉडर्न पाइथियन गेम्स, जेके टायर, डीडीए, आर्टस्मिथ कॉन्सेप्ट्स एंड विज़न, एडिमेज़ेस, आभा वॉटर, वीआईडीए और ईएसजीएफ शामिल हैं।

इतने बड़े कॉर्पोरेट समर्थन से इस आयोजन की व्यावसायिक अहमियत भी स्पष्ट होती है। डीएसजेए को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (MYAS), भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (AIPS) का भी मजबूत सहयोग प्राप्त हुआ है।

डीएसजेए के सचिव साबी हुसैन ने कहा, “50 वर्ष के इस ऐतिहासिक पड़ाव की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे ब्रांड पार्टनर्स से मिला जबरदस्त समर्थन इस बात का प्रमाण है कि भारतीय खेल मीडिया नेटवर्क कितना मजबूत हो चुका है। हम अपने सभी हितधारकों के लिए एक उत्कृष्ट आयोजन अनुभव प्रदान करने और खेल, मीडिया तथा कॉर्पोरेट जगत को जोड़ने वाला सशक्त मंच देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

प्रसिद्ध पूर्व खेल पत्रकार और खेल जगत में अग्रणी उद्यमी टीसीएम स्पोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर लोकेश शर्मा ने कहा, “एसजेएफआई कन्वेंशन 2026 की मेजबानी करना टीसीएम स्पोर्ट्स के लिए सम्मान की बात है। पत्रकार खेलों के इतिहास को दर्ज करने और खिलाड़ियों तथा प्रतियोगिताओं की कहानियों को देशभर के लाखों प्रशंसकों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एसजेएफआई कन्वेंशन जैसे मंच पत्रकारों को विचारों के आदान-प्रदान, बदलते मीडिया परिदृश्य पर चर्चा और खेलों में उत्कृष्टता का उत्सव मनाने का अवसर देते हैं। हमें इस पहल की मेजबानी करते हुए गर्व है और हम 15 मार्च को खेल मीडिया जगत के विशिष्ट सदस्यों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।”

चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सार्थक पेशेवर संवाद के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक खेल गतिविधियाँ और व्यापक नेटवर्किंग अवसर भी होंगे।

कार्यक्रम में शीर्ष प्रशासकों और ओलंपिक सितारों की उपस्थिति वाला ग्रैंड स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, जेके बोस इंटर-जोनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, एसी बाली टेबल टेनिस टूर्नामेंट, तथा परिवार और युवाओं के लिए मॉडर्न पाइथियन गेम्स, रेड बुल गेमिंग स्टेशन जैसी बहुआयामी गतिविधियाँ और पुरस्कार वितरण समारोह शामिल होंगे।

इसके अतिरिक्त बास्केटबॉल, फुटसल और गोल्फ पुटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। कन्वेंशन का प्रमुख आकर्षण टीसीएम स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव होगा। इस प्रमुख सत्र में देश के शीर्ष खेल प्रशासक और नीति निर्धारक शामिल होंगे, जिससे प्रायोजकों और मीडिया पेशेवरों को भारतीय खेल उद्योग को आकार देने वाले प्रमुख व्यक्तियों से जुड़ने का अद्वितीय अवसर मिलेगा।

भारत में अपने प्रकार की सबसे महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक के रूप में यह आयोजन इस बात पर भी विचार करने का अवसर प्रदान करता है कि खेल पत्रकारिता किस तरह पारंपरिक प्रिंट से आधुनिक डिजिटल और ब्रॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म तक विकसित हुई है, जिससे जुड़े ब्रांड्स को व्यापक दृश्यता मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here