राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को स्पोर्ट्स कॉलेज में मिलेगी फीस माफी

0
34

यूपी स्पोर्ट्स कालेजेज सोसाइटी, लखनऊ की हालिया बैठक गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में गुरू गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ के ध्यानचन्द हॉकी स्टेडियम स्थित कमेटी कक्ष में हुई।

इस अवसर पर सोसाइटी के वरिष्ठ अधिकारी और खेल जगत की प्रमुख हस्तियां जैसे सुहास एलवाई, कुमार विनीत, हृदय नारायण सिंह यादव, कुवर मकरंद सिंह, एसएस मिश्रा, जयशंकर श्रीवास्तव समेत कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

लखनऊ के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल सिन्हा ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए शुल्क माफी का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में अनुमोदित किया गया।

निर्णय यह लिया गया कि जो खिलाड़ी मान्यता प्राप्त खेल संघों या एसजीएफआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतेंगे, उन्हें नियमों के अनुसार शुल्क माफी प्रदान की जाएगी।

बैठक में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कालेजों—फतेहपुर, सहारनपुर और बलिया—के प्रधानाचार्यों ने अपने-अपने कालेज में उपलब्ध खेल सुविधाओं और संचालन योग्य खेलों के बारे में जानकारी साझा की।

फतेहपुर और सहारनपुर में एथलेटिक ट्रैक, हाकी टर्फ, मल्टीपरपज हॉल और 250 बेड का छात्रावास तैयार हैं। इन कालेजों में एथलेटिक्स, हाकी और इंडोर खेल जैसे जूडो व जिम्नास्टिक्स का संचालन संभव है।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि प्रदेश सरकार, भारत सरकार की साई की एनसीओई जना के अनुरूप, इन स्पोर्ट्स कालेजों को खेल उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करेगी।

इसका उद्देश्य प्रदेश के उच्च क्षमता वाले खिलाड़ियों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करना है। बालिकाओं में खेल के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए, एक अलग स्पोर्ट्स कालेज की स्थापना पर भी विचार किया गया।

इससे पूर्व बैठक की शुरुआत अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सदस्यों का परिचय प्राप्त कर और उनकी उपलब्धियों का संक्षिप्त अवलोकन लेकर की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न स्पोर्ट्स कालेजों—लखनऊ, गोरखपुर, सैफई—की शैक्षिक और खेल सफलता पर विशेष चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें : अबू हुबैदा–प्रेम आले की पुरुष युगल जोड़ी पांचवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here