गोमतीनगर को बड़ी सौगात: पीएनबी मोड़ से रेलवे स्टेशन होते हुए शहीद पथ मार्ग तक डबल डिवाइडर रोड के विशेष मरम्मत कार्य का विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ, हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ

0
21

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि वह धरातल पर दिखाई देने वाली सच्चाई बन चुका है। प्रदेश में सड़कों, रोशनी और जनसुविधाओं के विस्तार के माध्यम से विकास की नई परिभाषा स्थापित की जा रही है।

इसी विकास की अवधारणा को साकार करते हुए आज लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 198.38 लाख रुपये की लागत से 1.640 किलोमीटर लंबी डबल डिवाइडर सड़क के विशेष मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया गया।

यह कार्य पंजाब नेशनल बैंक मोड़ से गोमती नगर रेलवे स्टेशन होते हुए शहीद पथ तक स्वीकृत मार्ग पर कराया जा रहा है, जिसका शुभारंभ लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव जी द्वारा आज विधिवत नारियल फोड़कर किया गया।

यह मार्ग गोमतीनगर क्षेत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। विशेष रूप से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले बड़ी संख्या में यात्री इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क के विशेष मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों एवं यात्रियों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।

इस अवसर पर विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि विकास तब सार्थक होता है जब उसकी सुविधाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर और सुगम सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में राजीव गांधी प्रथम एवं द्वितीय वार्ड के पार्षदों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय, नरेंद्र देवड़ी, पार्षद अरुण तिवारी, संजय सिंह राठौड़, प्रमोद राजन, राजेश सिंह “गब्बर”, शैलेंद्र राय “डब्बू” सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों ने विकास कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here