लकी आटो की जीत में तेज नारायण व कैद जौहर चमके

0
29

लखनऊ। आरडीएसओ स्टेडियम पर खेले गए सरदार अजीत पाल सिंह मेमोरियल (40 प्लस) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में लकी आटो ने मैन ऑफ द मैच तेज नारायण (चार विकेट) की गेंदबाजी और कैद जौहर (56) के अर्धशतक से सीवीसीएल को चार विकेट से हराया।

सीवीसीएल पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 144 रन ही बना सका। सलामी बल्लेबाज शशि प्रकाश मीना ने 27 गेंदों पर 6 चौके से 40 रन बनाए। संजय गिरि ने नाबाद 30 व विकास अरोरा ने 28 रन जोड़े।

लकी आटो से तेज नारायण को चार जबकि गुलरेज रिजवी व संदीप छाबड़ा ने दो-दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में लकी आटो ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाते हुए जीत के लिए जरुरी रनों का लक्ष्य पा लिया।

विकेटों के पतझड़ के बीच कैद जौहर ने 47 गेंदों पर पांच चौके व एक छक्के से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनका साथ देते हुए सैफुल ने 18 गेंदों पर 2 चौके व पांच छक्के से आतिशी नाबाद 47 रन बनाते हुए टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here